शिमला,
शहर में कांग्रेस के पार्षद दिवाकर दत्त शर्मा से साथ कसुम्पटी में मारपीट हुई। रात के समय कसुम्पटी से आते हुए कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इससे उनके हाथ, पांव आैर टांग पर चोटें आई है। पार्षद की आेर से पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पार्षद ने बताया कि वे रात को कसुम्पटी से आ रहे थे, दौरान वाहन में सवार कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वाहन का नंबर पुलिस को दे दिया है। अधिवक्ता होने के नाते शहर के अधिवकताआें ने शीघ्र ही इस मामलें में आरोपियों कि
गिरफ्तारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह से आम शहरी की सुरक्षा भी खतरे में हैं। वहीं उच्च न्यायालय में भी काम काज नहीं होसका।
दिवाकर दत्त शर्मा मज्याठ वार्ड से कांग्रेस के पार्षद है। नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव के अगले दिन ही इस तरह के हमले को
राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कांग्रेसी पार्षद लगातार ही इन चुनावों के लिए रणनीति बना रहे थे। इसमें दिवाकर दत्त शर्मा काफी सक्रिय थे। इसलिए चुनावों के बाद इन पर हुए हमले के बाद राजनीति भी गरमा गई है।