आनी,
पुलिस थाना आनी के अंतर्गत आनी-रूना सड़क मार्ग पर आनी से करीब 2 किलोमीटर दूर लांबीसेरी नामक स्थान पर एक कार दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। देर रात करीब 12 बजे हुई इस दुर्घटना मे दो घायलों को रात को ही जबकि एक अन्य घायल को सुबह सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। जहां ओर उनका प्राथमिक उपचार चला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात उन्हें कार दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दो घायलों को निकाला गया और सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान संजीव कुमार पुत्र अमर चंद गांव गुरुवा डाकघर देवरी और जयपाल पुत्र रमेश चंद गांव खौडा डाकघर देवरी के रूप में हुई । जबकि सुबह अस्पताल लाये गए तीसरे घायल की पहचान होना अभी बाकी है। पुलिस घटनास्थल पर दुर्घटना का जायजा लेने पहुंच गई है।।