Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

भाजपा मंडल आनी ने सीएए के समर्थन में निरमण्ड में निकाली रैली

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | January 04, 2020 08:48 PM
 

आनी,

भाजपा मंडल आनी ने शनिवार को निरमण्ड में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया,जिसकी अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने की।इस कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के बिधायक किशोरीलाल सागर विशेष रूप से मौजूद रहे।रैली में बूथ ,शक्ति केंद्र व मण्डल से लेकर प्रदेश तक पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के पक्ष में  रैली निकली औऱ सरकार के फैसले पर अपना समर्थन जताया औऱ जनता को भी इसके समर्थन के लिए जागरूक किया।रैली के बाद निरमण्ड स्थित अम्बेडकर भवन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बिधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम केंद्र सरकार की ऐतिहासिक पहल है,  यह कानून हमारे देश के लिए अति अनिवार्य है और कुछ लोग इससे जुड़े तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर लोगों को गुमराह करके देश में अराजकता फैला रहे हैं। इसलिए उन सभी को यह संदेश देना है कि पूरा भारत वर्ष इस कानून के साथ खड़ा है। इस समय देश के प्रधानमंत्री श नरेन्द्र मोदी जी व गृहमंत्री  अमित शाह  को हमारे सहयोग की आवश्यकता है।कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने भी सीएए के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए।

ये रहे उपस्थित:-इस मौके पर बिधायक किशोरीलाल सागर के साथ भाजपा मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू ठाकुर,बरिष्ठ नेता ,जीवन ठाकुर,सोहन बंसल,रामलाल, एलआर ठाकुर,,शशि कटोच, पार्टी महामन्त्री शेरसिंह, अशोक ठाकुर, उपाध्यक्ष दयाल वर्मा,यज्ञ दत्त, जीवन चौहान,, कोषाध्यक्ष नूरदास ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सोहन बंसल, मण्डल सचिव रीना भारद्वाज, पप्पी बिष्ट,,,प्रेस सचिव बीएस ठाकुर,नेसुराम विमल,, ,सत्येंद्र शर्मा,कृष्ण ठाकुर, सहित पार्टी के अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा अचार संहिता से पूर्व भोरंज के कंज्याण, समीरपुर,भरेड़ी में खुले जल शक्ति विभाग के कार्यालय, नोटिफिकेशन जारी हिमाचल में सभी 4 सीटें जीतेगी भाजपा: अनुराग ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,63,85,554
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy