Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

इन्दु गोस्वामी ने आज यहां विधानसभा परिसर में विधानसभा सचिव के समक्ष राज्य सभा के लिए अपना नामांकन भरा।

-
March 13, 2020 04:38 PM
शिमला,
 
 
इन्दु गोस्वामी ने आज यहां विधानसभा परिसर में विधानसभा सचिव के समक्ष राज्य सभा के लिए अपना नामांकन भरा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यों और भाजपा विधायक इस अवसर पर उपस्थित थे।
 
विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इन्दु गोस्वामी को भाजपा नेतृत्व द्वारा इस कार्यभार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह निर्णय प्रदेश में महिलाओं के सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सभा में इन्दु गोस्वामी विकासात्मक मुददों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करेगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में केन्द्र में सशक्त और सक्षम नेतृत्व मिला है, जिन्होंने देश को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गतिशील और करिश्माई नेतृत्व में देश एक विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा अचार संहिता से पूर्व भोरंज के कंज्याण, समीरपुर,भरेड़ी में खुले जल शक्ति विभाग के कार्यालय, नोटिफिकेशन जारी हिमाचल में सभी 4 सीटें जीतेगी भाजपा: अनुराग ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,63,86,246
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy