शिमला,
शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र के साथ पंचमुखी योजनाओ एवं हम भारत माँ की संतान है, देश को सुखी बनाने के ध्येय के साथ एकल अभियान हिमाचल के दक्षिण संभाग में 3200 गांव में कार्यरत है। जहाँ आज पूरा देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है एवम वैश्विक महामारी से निपटने हेतु प्रयासरत है। इस वैश्विक समस्या के समाधान में एकल अभियान भी हर स्तर पर कार्य कर रहा है ।
एकल अभियान गतिविधि विभाग के प्रमुख मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एकल अभियान के तहत संचालित हो रहे विद्यालय में संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरूकता एवम मास्क वितरण में कार्य करना प्रारंभ किया है संस्था द्वारा संभाग के 50 प्रतिशत ग्रामो में मास्क का मुफ्त वितरण किया जा चुका है जिसमे और उसको 3200 ग्रामो तक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ साथ व्हाट्सएप ग्रुप का हर क्लस्टर पर 30 ग्रामो के केंद्र में संस्था द्वारा समूह का निर्माण किया गया है जिसमे 2 प्रबंधक नियुक्त किये गए है समूह में विश्व स्वास्थ्य संगठन , भारत स्वास्थय मंत्रालय एवम राज्य सरकार प्रशासन के कल्याणार्थ संदेशो का प्रेषण किया गया है।
संस्था द्वारा हर ग्राम से 6 लोगो को ग्रुप में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जो ग्राम में एकल आचार्य के साथ मिलकर लॉकडाउन, सामाजिक दूरी, बार-बार उचित तरीको से हाथों को साफ करना एवं आरोग्य सेतु का पालन करवा रही है। वर्तमान में संस्था के पास लगभग 3500-4000 कार्यकर्ता है जो किसी भी कार्य को करने हेतु तत्पर है।