Friday, March 29, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ कियाघर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमारभाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद : सीएमआओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें।सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी सुजानपुर सीट , राजेंद्र राणा ने भाजपा में शामिल हो दी चुनौती, कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा में देरी बढ़ाएगी उलझनपरिवर्तन :  जय श्री राम के नारों के बीच राजेंद्र राणा का भाजपा ने किया स्वागतशिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्मा
-
क्राइम

दादा की हत्या का आरोपी एक मई तक भेजा कंडा जेल

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | April 19, 2020 07:54 PM

आनी,

 

गत मंगलवार की रात को आनी के खोई गांव में सम्पत्ति विवाद को लेकर दादा की हत्या के आरोपित त्याग राज को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे एक मई तक शिमला की कंडा जेल में रखा जाएगा। पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित त्याग राज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उसे प्न्यायालय में पेश किया गया था। जहाँ से उसे 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। जबकि रविवार को हत्यारोपित त्याग राज को फिर से न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। गौर रहे कि खोई गांव के 34 वर्षीय त्याग राज ने अपने 76 वर्षीय दादा निक्का राम के उसी के घर मे मारपीट करने के बाद घायल कर खुद भाग गया था। जबकि उसने कटेडी जाकर अपनी माँ चुन्नू देवी के साथ भी मारपीट की थी। जिसके बाद चुन्नू देवी ने पुलिस में आकर त्याग राज के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। जबकि मारपीट 

की सूचना के बाद जब सुबह निक्का राम के बेटे और त्याग राज के चाचा नीतू राम , शिव राम के साथ अपने पिता के मकान का दरवाजा खोला तो देखा कि निक्का राम फर्श पर घायलावस्था में गिरा है। जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया था। 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और क्राइम खबरें
सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 25 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा कलंझड़ी माता मंदिर में चोरों ने उड़ाई नकदी ब्रेकिंग शिमला मर्डर केस मनीष का हत्यारा सत्येंद्र पाल सिंह हिमाचल पुलिस की गिरफ़्त में हरियाणा सिरसा में किया गिरफ्तार Murder माल रोड़ पर युवक पर तेजधार से हमला, युवक की मौत. नौकरी के नाम पर ठगी : युवाओं को बांटे नकली नियुक्ति पत्र ,पांच गिरफ्तार कलयुगी भाई ने अपनी ही बहन भी लूटी अस्मत 5 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था पप्पू , पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हमीरपुर : चिट्टा रखने के आरोप में बलजिंद्र और लता गिरफ्तार भोरंज के चाव में पुलिस ने पकड़ी 5 किलो 22 ग्राम चरस चरस तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
-
-
Total Visitor : 1,63,87,327
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy