आनी,
पुलिस थाना आनी के अंतर्गत ट्रैफिक में तैनात महिला कांस्टेबल के खिलाफ लिखी गयी फेसबुक पोस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर कमेंट्स करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जानकारी डीएसपी आनी अनिल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ लिखी गयी एक पोस्ट पर कुछेक लोगों ने अभद्र कमेंट्स किये थे। जिस पर महिला कांस्टेबल की शिकायत ओर ऐसे लोगों के खिलाफ महिला की अस्मिता पर ठेस पहुंचाने, सहित मान हानि करने सहित आइपीसी की धारा 354 ( ए) (4), 292, 509, 186, 499, 500, के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया की 28 अप्रैल को आनी पुलिस की टीम एसएचओ आनी की अगुआई में आनी कस्बे में गश्त पर थी और यहां वहां चलने वाले वाहनों के कागजात और वाहन चलाने की वैध अनुमति चेक कर कर्फ्यू का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही थी। तभी एक कार चालक को रोक कर उससे कागजात मांगे और वैध अनुमति न दिखा पाने पर कार चालक और महिला कांस्टेबल में बहस हो गयी। जिसके बाद कार चालक का चालान कर दिया गया। इस वाकया के बाद कार चालक प्रमोद कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर घटना का जिक्र करते हुए नाराजगी भरी एक पोस्ट डाली। जिस पर कुछेक लोगों ने अश्लीलता भरी और महिला कांस्टेबल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। हालांकि पुलिस की कार्यवाही की जानकारी मिलने के बाद युवक ने फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी है। लेकिन महिला कांस्टेबल ने उनके खिलाफ आनी थाना में केस दर्ज कर दिया है।
वहीं डीएसपी आनी अनिल कुमार ने चेताया है कि किसी महिला के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र टिपण्णी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। आनी पुलिस पीपल फ्रेंडली है और अपना काम बखूबी कर रही है। ऐसे में आनी पुलिस का मनोबल गिरने नहीं दिया जाएगा।