शिमला,
मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब एक राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके परिवार वालों की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गईं है। बाकी की रिपोर्ट्स कल सुबह तक आ जाएंगी।
आज सचिवालय में उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया था। स्वास्थय विभाग की टीम ने सचिवालय से 27 और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओक ओवर से 36 सैम्पल्स जांच के लिए लिये थे। इनमे मुख्यमंत्री, उनकी धर्मपत्नी, अन्य परिजन, निजी स्टाफ, सिक्योरिटी व सचिवालय में कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं।
वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव आर डी धीमान ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय सहित पूरे सचिवालय को सैनिटाइजड़ कर लिया गया है। कल सचिवालय खुला रहेगा। सामान्यत सभी कर्मचारी व अधिकारी कार्यालय आएंगे।