शिमला,
राज्य स्तरीय कमला नेहरू अस्पताल की महिला डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। बताया जा रहा है कि इनका सैंपल आईजीएमसी में भेजा गया था। अभी इनकी रिपोर्ट अब आ गई है। जिसमें ये पॉजिटिव निकली है।जानकारी के मुताबिक डॉक्टर महिला का पॉजिटिव होना अस्पताल में भर्ती पॉजिटिव महिला के मरीज के सम्पर्क में होना बताया जा रहा है।