Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यासनशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानितचंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूककांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल
-
कविता

*सुन्दर मन की रचना करना*

-
प्रीति शर्मा असीम | September 16, 2020 03:18 PM

*सुन्दर मन की रचना करना*
*(चौपाई गजल)*

चंचल मन को नियमित करना।
सुन्दर मन की रचना करना।।

बेलगाम का यह घोड़ा है।
इसको सदैव कसते रहना।

इसे डराना अरु धमकाना।
भयाक्रांत करते रहना।।

करो समाजीकरण सुष्ठ नित।
समझाने की कोशिश करना।।

वैरागी बनने की शिक्षा-
देकर इसको गढ़ते रहना।।

हो अभ्यास निरन्तर पावन।
एक जगह पर इसको रखना।।

आध्यात्मिक हो नित्य प्रशिक्षण।
मन को पावन करते रहना।।

लौकिकता के मोहफाँस से।
इसे बचाते चलते रहना।।

काम क्रोध मद लोभ दरिन्दों।
से दूरी पर मन को रखना।।

सत्कर्मों में इसे लगाओ।
और लुभाते चलते रहना।।

मन में उत्तम संस्कार भर।
इसे सजाते चलते रहना।

उत्तम मानव उत्तम ग्रन्थों।
की संगति में इसको रखना।।

जड़ प्रधान यह क्लिष्ट निरंकुश।
इसको चेतन करते रहना।।

प्रेम,बुद्धि अरु सद्विवेक से।
सुन्दर मन की रचना करना।

रचनाकार:डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी
9838453801

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कविता खबरें
आओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें। एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा https://youtube.com/watch?v=CwwB-3QWd7c&si=sDQTJwQAxAjzhthR हिंदी की यही अभिलाषा हिंदी बने राष्ट्रभाषा; लोकेश चौधरी क्रांति आन मिलो मुरारी: सबके चित में तुम बसे , जैसे मुरली ताल शान ए कांगडा़ सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा आज मैं आजादी की गाथा सुनाती हूं ,कैसे मिली आजादी यह सबको बताती हूंं ; लोकेश चौधरी ' क्रांति नैनों में तस्वीर तुम्हारी ,दिल में यादों का संसार ;अंजना सिन्हा "सखी पुकार रही है उसकी सजनी, अबकी मिल जाए मेले; अंजना सिन्हा "सखी " जय हिंद के प्रहरी ; पूनम त्रिपाठी "रानी"
-
-
Total Visitor : 1,64,63,650
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy