Thursday, March 28, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
कविता

*माँ सरस्वती का अर्चन हो*

-
प्रीति शर्मा असीम | September 20, 2020 08:07 PM

*माँ सरस्वती का अर्चन हो*

बहे भाव रचनामृत बनकर।
फैले सारे जग में बहकर।।

स्वच्छ धवल पावन रचना हो।
उत्तम जग की संरचना हो।।

पाप नष्ट हो पुण्योदय हो।
आत्म भाव का सूर्योदय हो।।

संकट मोचन बन माँ आयें।
मीठे बोल-वचन बरसायें।।

कटु वचनों का अंत समय हो।
सारी दुनिया अब निर्भय हो।।

बने सकल जग पर-उपकारी।
मन बन जाये शिष्टाचारी।।

सकल विश्व हो गुण संपन्ना।
एक दूसरे के आसन्ना।।

प्रिति परस्पर का अलाय हो।
सारा जग अब देवालय हो।।

जग में प्रेम सुधा की वर्षा।
सुंदर भाव जनित हो हर्षा।।

हों प्रसन्न अति मातृ शारदे।
माँ सरस्वती सबको वर दें।।

उर में थिरकन बनकर आयें।
नृत्य गीत साहित्य रचायें।।

माँ सरस्वती का अर्चन हो।
हंसवाहिनी का वंदन हो।।

रचनाकार बनायें माता।
बने ग्रन्थ पावन विख्याता।।

उठ जायें खुशियों की लहरें।
कष्ट शोक दु:ख सदा माँ हरें।।

रचनाकार:डॉ. रामबली मिश्र हरिहरपुरी
9838453801

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कविता खबरें
एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा https://youtube.com/watch?v=CwwB-3QWd7c&si=sDQTJwQAxAjzhthR हिंदी की यही अभिलाषा हिंदी बने राष्ट्रभाषा; लोकेश चौधरी क्रांति आन मिलो मुरारी: सबके चित में तुम बसे , जैसे मुरली ताल शान ए कांगडा़ सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा आज मैं आजादी की गाथा सुनाती हूं ,कैसे मिली आजादी यह सबको बताती हूंं ; लोकेश चौधरी ' क्रांति नैनों में तस्वीर तुम्हारी ,दिल में यादों का संसार ;अंजना सिन्हा "सखी पुकार रही है उसकी सजनी, अबकी मिल जाए मेले; अंजना सिन्हा "सखी " जय हिंद के प्रहरी ; पूनम त्रिपाठी "रानी" मुझे भूलना इतना आसान न होगा; पूनम त्रिपाठी "रानी"
-
-
Total Visitor : 1,63,81,157
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy