आनी,
विकास खण्ड आनी के अंतर्गत गुगरा-जाओं-तराला मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है, जिनमे से एक नए मौके पर और दूसरे ने सिविल अस्पताल आनी में उपचार के दौरान दम तोड़ा है।
जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल रामपुर रेफेर कर दिया गया है।
डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे जाओं तराला मार्ग ओर रुमाली नामक स्थान के समीप घटी है । जिसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस तुरन्त मौके की ओर रवाना हो गयी ।
जबकि ग्रामीणों ने घायलों को सड़क तक निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार को सिविल अस्पताल आनी भेज दिया।
डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे लुढ़की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर प्रशासन की ओर से एसडीएम आनी चेतसिंह ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को दस दस हजार रु और घायल को तीन हजार रु की फौरी राहत प्रदान की है। उधर आनी के बिधायक किशोरीलाल सागर ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।