Friday, April 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवारज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कियास्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजितएसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियानवर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यपगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकउपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल
-
धर्म संस्कृति

लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः राज्यपाल

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | February 19, 2021 04:59 PM
शिमला,
 
 
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय किन्नौरी संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य में भाग लेने से अपने आप को नहीं रोक पाए। यह उनका अपना अलग ही अनुभव था, जिसपर उन्होंने कहा, ‘‘यहां आकर लगा कि हिमाचल आना सार्थक हुआ है। यहां की संस्कृति सचमुच बेजोड़ है और लोगों में जो अपनापन है, वह देश के अन्य किसी भी हिस्से में देखने को नहीं मिलता है।’’ 
 
राज्यपाल आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के तौर पर यह उनका जनजातीय क्षेत्र किन्नौर का पहला दौरा है। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने संास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
 
इस अवसर पर, लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि किन्नौर की अपनी एक अलग पहचान है। यहां की समृद्ध संस्कृति काफी आकर्षक है, जिसका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति के बारे में बताया जाना चाहिए ताकि वह इसपर गर्व कर सके। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तब तक जीवित रहता है जब तक वह अपनी संस्कृति से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पहचान यहां के पहाड़, वन व नदियां हैं। संस्कृति के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सार्थकता इसी में है कि हम स्वच्छता को जीवन में अपनाएं।
 
दत्तात्रेय ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विकास का नया दायित्व मिला है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे लोगों की जन आकांक्षाओं पर खतरा उतरे और ग्रामीण स्तर पर विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि वे खूब मेहनत करें और प्रदेश व देश की राजनीति में भी सबसे आगे रहें। उन्होंने कहा कि विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसलिए महिलाओं को नीति निर्धारण व विकास गतिविधियों में आगे आना चाहिए विशेषकर जनजातीय क्षेत्र में उनकी भूमिका व योगदान अहम है।
 
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वोकल फार लोकल’ का नारा दिया है, जो जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के लिए ज्यादा सार्थक है। यहां अधिकांश शिल्पकला, बुनाई व अन्य उत्पाद स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाते हैं, जिन्हें अधिक व्यापक स्तर पर विपणन व प्रचार की आवश्यकता है।
 
इस अवसर पर, कार्यवाहक उपायुक्त अशवनी कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।
 
पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,51,861
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy