Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र भाजपा सरकार की उपेक्षा का शिकार रहा है।

-
बालम गोगटा, जिला प्रमुख ब्यूरो, हिमालयन अपडेट | June 25, 2022 07:01 PM
शिमला,
कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र भाजपा सरकार की उपेक्षा का शिकार रहा है।यहां के भाजपा विधायक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह असफल रहें है।
आज चौपाल के घूंड पंचायत मे जनजागरण एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान  रजनीश किमटा ने  लोगो का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और इस क्षेत्र का विकास कांग्रेस ही करेगी।
किमटा ने  आरोप लगाया कि विधायक ने क्षेत्र मे विकास के नाम पर लोगों को धोखा दिया है और लोगो को सब्जबाग ही दिखा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का ही काम किया है।उन्होंने कहा कि झूठ बोल कर लोगों को बार बार गुमराह नही किया जा सकता।उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।
किमटा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि अब जयराम सरकार चंद दिनों की महेमान है।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस के खिलाफ अनाप शनाप बयान बाजी कर लोगों का ध्यान बांटने की नाकाम कोशिश कर रहे है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित इनके नेता इन दिनों कांग्रेस नेताओं को डराने का प्रयास कर रहे है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की धमकियों से नही डरने वाली।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।
किमटा ने कहा कि भाजपा न तो बढ़ती महंगाई पर कोई बात करती है और न ही बढ़ती बेरोजगारी पर।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सरकार की भ्र्ष्टाचार की पूरी पोल खोलता है।उन्होंने कहा कि इन मामलें को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ प्रदेश के युवाओं के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाकर रहेगी।
किमटा ने सेना में अग्निपथ योजना को भी युवाओं के साथ एक बड़ा खिलवाड़ बताया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस योजना के खिलाफ है और प्रदेश में इसके खिलाफ सोमवार को सभी ब्लॉकों में सत्यग्रह करेगी।उन्होंने कहा कि सेना में इस प्रकार की भर्ती देश हित मे नही है।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर कांग्रेस का साथ दे,जिससे भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से देश प्रदेश को मुक्ति दिलाई जा सकें।
इस दौरान घूंड क्षेत्र के कई गणमान्य लोगो ने  रजनीश किमटा को अपना पूरा समर्थन देते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन भी थामा।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
अपने पिता स्वर्गीय वीरभद्र की प्रतिमा को नहीं दिला पाए 2 गज ज़मीन, तो मंडी के मुद्दे क्या हल करेंगे विक्रमादित्य- राकेश जमवाल  4 जून को केंद्र व प्रदेश में बनेगी डबल इंजन सरकार: अनुराग ठाकुर  स्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोर कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए किया जा रहा जागरूक मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के लिए किया जागरूक - जगदीश नेगी क्या पार्लियामेंटरी बोर्ड ने जयराम को ओपीएस पर फ़ैसला करने को अधिकृत कियाः चंद्रशेखर महिलाओं सशक्तिकरण के लिए वर्तमान सरकार ने आरंभ की कई योजनाएंः शांडिल चुनावी कर्मियों की प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न, विस क्षेत्रों में 25 अप्रैल से शुरू होगी रिहर्सल, 23 मई को होगी अंतिम रिहर्सल शिक्षण संस्थानों में बताया मतदान का महत्व 
-
-
Total Visitor : 1,64,54,292
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy