Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यासनशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानितचंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूककांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल
-
दुनिया

रियाद में सभी हिमाचली सुरक्षित, दो को छुड़वाया गया

-
December 04, 2018 07:36 PM
शिमला,
 
विदेश मंत्रालय (खाड़ी) के निदेशक आर.वी. प्रसाद ने मंगलवार को राज्य सरकार से साझा की गई सूचना के अनुसार रियाद में भारतीय दूतावास ने सूचित किया है कि हिमाचल प्रदेश के 12 लोगों सहित सभी 14 भारतीयों को रियाद प्रत्यार्पण केन्द्र में रखा गया है। इनमें से पंजाब के आेंकार चन्द को पहले ही भारत भेज दिया गया है। मण्डी के तनुज कुमार तथा देवेन्द्र कुमार को उनके प्रायोजकों द्वारा छुड़वाया गया है।
 
दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन नागरिकों से बात की। इसके उपरान्त दूतावास के अधिकारी 2 दिसम्बर, 2018 को दूसरे भारतीय नागरिकों से भी मिले और उनके सुरक्षित होने की सूचना दी।
 
रियाद में भारतीय दूतावास के अधिकारी भी प्रत्यार्पण केन्द्र के संबंधित अधिकारियों से मिले और भारतीय नागरिकों को शीघ्र भारत भेजने की मांग की। दूतावास ने सूचित किया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि सभी नागरिक नियमों की अवहेलना करके सऊदी अरब पहुंचे थे। दूतावास ने हरसंभव सहायता देने तथा उनके भारत सुरक्षित लौटने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भारतीय नागरिकों की रिहाई का मामला निजी तौर पर सऊदी अरब के अधिकारियों से उठाने का आग्रह किया है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और दुनिया खबरें
-
-
Total Visitor : 1,64,66,780
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy