लुधियाना,
स्मार्ट सिटी लुधियाना की मुह बोलती तस्वीरों को आप देख सकते है।ये नज़ारा काकोवाल पिंढ नज़दीक गुरुद्वारा के पास का है।यहाँ गली में स्कूल भी है।और यहाँ पर कई साल से विकास नही हो रहा है।इसी एरिया के अंदर एक विशाल नगर आता है वहाँ भी गलियों की हालत कई सालों से खस्ता हालत है।टूटी गलियों ओर सीवरेज के गंदे पानी से लोग दुखी हो चुके है।एरिया सरपंच को कई बार कहने के बावजूद भी कोई सुनवाई नही हो रही।एरिया सरपंच, हल्का एम एल के ,मेयर,लुधियाना एम पी सब कुंभकर्णी नींद सो रहे है।