Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
धर्म संस्कृति

शिवरात्रि में आकर्षण का केन्द्र बनी विभागीय प्रदर्शनियां, सरस मेले में भी उमड़ रही भीड़

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | February 24, 2020 05:50 PM


मंडी,

 

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला-2020 में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनियां लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश के पांच दशकों की स्वर्णिम यात्रा को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
जिला प्रशासन ने इस बार की शिवरात्रि को हिमाचल प्रदेश के पांच दशकों की विकास यात्रा को केन्द्रित किया है।विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों की प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। साथ ही प्रर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में विगत पांच दशकों की विकास यात्रा के सफर को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। जिनमें अब तक रहे प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री के चित्र बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस मौके पर पधर के बालक राम ने बताया इस प्रदर्शनी के माध्यम से उसे पहली बार सभी मुख्यमंत्रियों के चित्र एक साथ देखने का मौका मिला।
पड्डल मैदान में उद्यान, कृषि, जल शक्ति, उद्योग, पशु पालन, मत्स्य पालन, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, फौरेंसिक विज्ञान, एग्रो इंडस्ट्री, दुग्ध प्रसंघ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मामले इत्यादि विभागों की प्रदर्शनियां शामिल हैं।
सरस मेला बना आकर्षण का केन्द्र
सरस मेला भी विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।  सरस मेले में एक स्थान पर ही पूरे देश भर के उमदा उत्पाद स्थानीय लोगों को एक छत के नीचे मिल रहे हैं। सरस मेले में तेलंगाना राज्य के स्टॉल पर लोगों को हैण्ड मेड बैग व अन्य वस्तुएं सामान्य दरों पर उपलब्ध हो रही हैं। स्टॉल की संचालक ने बताया कि वह विगत कईं वर्षों से इस मेले में अपना स्टॉल लगा रही है व हैण्ड मेड उत्पादों को लेकर लोगों में काफी रूचि देखने को मिली है।
पड्डल मैदान में लोगों को एक ही स्थान पर बर्तन, कम्बल, बैड शिट्स, गारमैंटस, खिलौने, फर्नीचर, मैट्स के अलावा खाद्य उत्पाद उचित दामों पर मिल रहे हैं।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,70,795
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy