कुमारसैन,
सैंज के समीप हल्याणा-शमाथला सम्पर्क मार्ग पर आज एक कार HP 62C 1026 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति और एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गए।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में घायल दोनों को अस्पताल भेजा गया। रामपुर अस्पताल में कार चालक रणधीर मैहता उम्र लगभग 59 वर्ष, गांव व डाकघर शमाथला तहसील कुमारसैन, जिला शिमला को मृत घोषित किया गया है। जबकि उनकी पत्नी अनीता मैहता उम्र लगभग 52 घायल है, जिनका उपचार रामपुर अस्पताल में चल रहा है।
ग्राम पंचायत शमाथला की प्रधान मीना जरेट ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।