Thursday, May 09, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
लोकसभा चुनाव में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी भाजपा : रोहित ठाकुरशिमला लोकसभा सीट से चुनाव प्रभारी रोहित ठाकुर ने 17 पर्यवेक्षकों  से तलब की निगरानी रिपोर्टकंप्यूटर शिक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता -रितिका जिंदल नामांकन के तीसरे दिन शिमला संसदीय क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने किया नामांकन - अनुपम कश्यपजिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक  सिंगर ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायकी से  लूटा आनी वासियों का दिललोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम"सात सौ प्रशिक्षुओं तथा समूह अनुदेशकों ने ली मतदान की शपथ"     उपायुक्त ने कुटलैहड़ में जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था
-
मध्य प्रदेश

बाल अवार्ड 2023 में बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | January 16, 2023 08:26 PM

ग्वालियर, (मध्य प्रदेश)

श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला सांस्कृतिक मंच एवं नमन पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आयोजित बाल अवार्ड 2023 में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । जिसमें अनेक बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के द्वारा सभी को आकर्षित किया। यह कार्यक्रम नमन पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के संस्था संरक्षण देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर  रामू भैया एवं  मनीषा बाथम सचिव और आभार संस्थापक अध्यक्ष रवि बाथम  के द्वारा कराया गया । जिसमें निर्णायक की भूमिका रूपाली अग्रवाल जी के द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम सृष्टि गौतम , द्वितीय हर्षिता जादौन एव तृतीय आव्या गुप्ता रहीं साथ ही सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  मुन्नालाल गोयल  मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष ,विशिष्ट अतिथि  प्रतीक तिवारी  युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष , माननीय रोहित शर्मा भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष एवं डॉ. सारिका ठाकुर जी प्रदेश अध्यक्ष नेशनल चाइल्ड एंड वुमन डेवलपमेंट काउंसिल रही।कार्यक्रम का संचालन उषा बाथम संयुक्त सचिव और आभार संस्थापक अध्यक्ष रवि बाथम ने व्यक्त किया।साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन करने के लिये मेले के आयोजकों द्वारा और मनोज गोयल  प्रतीक  रोहित  द्वारा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रवि बाथम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और मध्य प्रदेश खबरें
-
-
Total Visitor : 1,65,01,126
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy