Tuesday, May 07, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेलाबिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागतरतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक  राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यपबंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता 
-
खेल

हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व - अनिरुद्ध सिंह

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 23, 2023 08:09 PM
शिमला,
 

ग्रामीण विकास एवं  पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है और अभिभावकों को बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि बच्चों का सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास सम्भव हो सके।

अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला बल्देंया में चार दिवसीय अंडर-19 छात्राओं की मशोबरा जोन की खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस खेल कूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन व योग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें 19 स्कूलों की 300 छात्राओं ने भाग लिया। 
अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार घर द्वार पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का विशेष ध्यान शिक्षा क्षेत्र में रखा जा रहा है। 
 
बल्देंया स्कूल में अगले शैक्षणिक सत्र में वाणिज्य कक्षाएं होंगी आरम्भ
कैबिनेट मंत्री ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला बल्देंया में अगले शैक्षणिक सत्र में वाणिज्य कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की और मशोबरा में आईटीआई भवन और भव्य पुस्तकालय खोलने का भी आश्वासन दिया।

इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल जिष्टू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, पंचायत समिति अध्यक्ष चंद्रकांता, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, विनय शर्मा, विशाका मोदी, पंचायत जनप्रतिनिधि, अध्यापक गण व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,96,342
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy