Saturday, May 04, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्याजमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजितआनी में सचेत संस्था के रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदानसेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित कांग्रेस हार से भयभीत , शीर्ष नेतृत्व सुरक्षित सीट के लिए कर रहा भागदौड़ : अनुराग ठाकुरनए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्गऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया
-
हिमाचल

नीतीश कुमार इस्तीफा दो : बिंदल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | November 09, 2023 06:18 PM

 

 
कांग्रेस-इंडी गठबंधन का असली चेहरा जनता के समक्ष
 
शिमला,
 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके द्वारा महिलाओं के प्रति दिया गया बयान अति निंदनीय एवं शर्मनाक है।
एक मुख्यमंत्री विधानसभा में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है, यह अपेक्षा उनसे नहीं की जा सकती।
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर बहुत लंबा है वह कई बार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वर्तमान समय में तो वह इंडी गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक बनने जा रहे हैं। ऐसे शब्दों का चयन उनके राजनीतिक अनुभव पर सवालिया निशान खड़े करता है।
 
जिस प्रकार के शब्द उन्होंने इस्तेमाल किए हैं वह तो चार लोग आपस में बैठकर भी बात नहीं कर पाते, पर उन्होंने तो विधानसभा के अंदर ही इस बात को बोल दिया यह शर्मनाक है और क्षमा योग्य नही है। 
 
इंडी गठबंधन के साथी कभी सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं, महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं और कभी जेल से सरकार चलाने की बात करते हैं और एक दूसरे को समर्थन भी करते है। बहुत दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी ऐसे गठबंधन की मुखिया है। जेल से सरकार चलाना तो लोकतंत्र की हत्या है।
 
नीतीश कुमार को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है उनको बिहार के मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, क्षमायाचना इस मुद्दे पर काफी नहीं है केवल इस्तीफा ही इस घटना का उपाय है। 
 
देश की करोड़ों बहनों की इज्जत को नीतीश कुमार ने सरेआम उछलने का प्रयास किया है, इसके लिए उन्हें माफ नही किया जाएगा। हम उन्हे बताना चाहेंगे की भारत वह देश है जहां द्रोपदी का चीरहरण हुआ तो महाभारत हुई।
 
उन्होंने कहा की ऐसी घटनाओं से कांग्रेस और इंडी घटबंधन का असली चेहरा धीरे धीरे जनता के सामने आ रहा है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
बाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्या जमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित सेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित  कांग्रेस हार से भयभीत , शीर्ष नेतृत्व सुरक्षित सीट के लिए कर रहा भागदौड़ : अनुराग ठाकुर नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग ऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया बड़ू, स्वाहल, मोहीं, बरोहा में 5 को बंद रहेगी बिजली 1500 रुपए के फॉर्म की रद्दी उठाने का  ठेका किसे देने जा रहे सीएम : राजीव बिंदल  वर्तमान कांग्रेस सरकार ने केंद्र से दी गई आपदा राशि भी पूरी नहीं खर्ची : भट्ट
-
-
Total Visitor : 1,64,90,861
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy