Tuesday, May 07, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेलाबिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागतरतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक  राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यपबंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता 
-
खेल

हमीरपुर में महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप:महाराष्ट्र ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 और बिहार ने हिमाचल को 5-0 से हराया

-
Bureau 7018631199 | November 21, 2023 05:24 PM
 
 हमीरपुर ,
 
महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को यहां अणु स्टेडियम में आरंभ हो गए। इनमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की टीमें भाग ले रही हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
 
 
 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पहली बार महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। खेलों के प्रति मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के कारण यह संभव हो पाया है। 
 
 
 सभी प्रतिभागी टीमों, मैच अधिकारियों तथा फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने विश्वास जताया कि हमीरपुर में राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन बहुत ही सफल साबित होगा तथा आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए हमीरपुर एक आदर्श आयोजन स्थल के रूप में उभरेगा। 
 
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर फुटबाल को बढ़ावा मिलेगा और विशेषकर प्रदेश की महिला फुटबाल खिलाड़ियों को अच्छा एक्सपोज़र मिलेगा। चैंपियनशिप के पहले मैच में महाराष्ट्र की टीम ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से रौंद दिया। जबकि, दूसरे मैच में बिहार ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को 5-0 से हराया।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,96,370
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy