Monday, May 06, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेलाबिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागतरतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक  राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यपबंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता 
-
हिमाचल

दस साल से भाजपा के पास सत्ता, जनता को दें अपने काम का हिसाब : नरेश चौहान

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 26, 2024 05:40 PM


शिमला,

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश में दस साल से सत्ता भाजपा के पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिनको अपने दस साल की सरकार के काम काज का हिसाब जनता को देना चाहिए। चौहान ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता से जो वायदे किए थे, जो सपने दिखाए, वह कितने पूरे किए हैं, इसका हिसाब जनता को देना चाहिए। आज दस साल बाद फिर जनता के पास जा रहे हैं, तो बताना चाहिए कि भाजपा ने घोषणा पत्र के अनुसार कितने वायदे पूरे किए हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के सभी वायदे जुमले ही साबित हुए हैं। वोट के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने कहा कि सरकार बनने के बाद 15 लाख रुपए हर आदमी के खाते में आएंगे, जब सत्ता में बैठे तो कहने लगे कि यह चुनावी जुमला था। इसी तरह युवाओं को ठगने का काम भाजपा ने किया है। चुनावों के समय वायदा किया कि हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा के वायदे के अनुसार दस वर्ष में देश के 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, जो नहीं मिला। जिससे अब कोई भी भाजपा नेता युवाओं को रोजगार देने की बात नहीं करता है। भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करनी, विकास करने, स्मार्ट सिटी बनाने, महंगाई कम करने आदि वायदे किए थे, जो पूरी नहीं हुए।
अब भाजपा नेता पूरा प्रयास कर रहे हैं कि लोकसभा का चुनाव जनता के असली मुद्दों पर न आए। जिससे मुद्दों को भटकाते हुए जनता को डराने का प्रयास कर रहे हैं। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपना दस साल की सरकार का रिपोर्ट कार्य जनता के सामने रखना चाहिए। भाजपा नेता बता नहीं पा रहे हैं कि दस साल में क्या काम किया है, क्योंकि दस साल जुमलों से ही सरकार चलती रही है। चौहान ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि वह बताएं कि दस साल में कितने युवाओं को रोजगार मिला है, महंगाई कितनी कम हुई है, कहां विकास हुआ है, किसानों-बागवानों की आय कितनी बढ़ी है।
नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों का न्याय की बात की है। देश के मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की आय बढ़ाने के जमीन मुद्दे हैं। कांग्रेस ने गारंटी दी है कि कांग्रेस ने गारंटी दी है कि सरकार बनने पर स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार एमएसपी देने का कानून बनाएंगे। जब किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे तब भाजपा सरकार ने किसानों के आंदोलन को कुचला और धोखा दिया। जिसका जवाब चुनावों में किसान देंगे।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सवाल करने का अधिकार नहीं, जवाब देने का समय है। कांग्रेस देश में विपक्ष में है और सवाल करने का अधिकार कांग्रेस का है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि केंद्र सरकार में 30 लाख पद खाली हैं, उनको भरा जाएगा। महिलाओं को गारंटी दी है कि 1 लाख रुपए आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर वर्ग को राहत देने की बात कहीं गई है। जिससे भाजपा नेता परेशान हो रहे हैं और अपनी उपलब्धियां बताने की जगह कांग्रेस के घोषणा पत्र की बात हो रही है। भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है और देश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जनता इन चुनावों में भाजपा का सबक सिखाने के लिए तैयार है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा 135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेला बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागत रतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक   राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप बंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता  जयराम ठाकुर फ्लॉप डायरेक्टर, मंडी में फिर होंगे फ्लॉप : शगुन दत्त शर्मा सिंथेटिक खेल मैदान अणु में होगी जिला ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता : पंकज
-
-
Total Visitor : 1,64,95,067
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy