Tuesday, May 07, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेलाबिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागतरतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक  राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यपबंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता 
-
हिमाचल

एक किसान से किए वादे को निभाने खेतों में पहुंचे डीसी जतिन लाल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 26, 2024 06:26 PM

ऊना, 

जनता व प्रशासन के मध्य विश्वास की डोर को नई मजबूती देने वाले एक प्ररेक प्रसंग में उपायुक्त ऊना जतिन लाल जिले के एक किसान से किए अपने वादे को निभाने उनके खेतों में पहुंचे। उन्होंने वहां ना केवल किसान विजय कुमार का हौंसला बढ़ाया बल्कि आगे बढ़कर कर कार्य में उनका हाथ भी बंटाया।  बता दें, ऊना जिले के हरोली के किसान विजय कुमार प्राकृतिक खेती करते हैं। डीसी जतिन लाल आतमा परियोजना में प्राकृतिक खेती के कार्यों के अवलोकन के लिए एक औपचारिक दौरे में अप्रैल महीने के पहले हफ्तेे हरोली गए थे। तब उन्होंने वहां विजय के खेतों का भ्रमण करते हुए उनसे गेहूं की फसल की थ्रेसिंग के समय फिर से आने का वादा किया था। अपने इस वादे को निभाते हुए जतिन लाल शुक्रवार को विजय कुमार के यहां हरोली पहुंचे। इस दौरान आतमा परियोजना के ऊना जिले के निदेशक विरेंद्र बग्गा तथा उप निदेशक शामली गुप्ता तथा मृदा परीक्षण अधिकारी दीपिका भाटिया भी उनके साथ थे।
उपायुक्त ने इस दौरान गेहूं की थ्रेसिंग की पूरी प्रक्रिया देखी-समझी तथा खुद इसमें हाथ भी बंटाया। उन्होंने विजय कुमार के प्राकृतिक खेती के प्रयासों की सराहना की तथा वहां अन्य प्राकृतिक खेती फसलों की बुआई की जानकारी लेने के साथ ही इसमें उपयोग होने वाले जीवामृत को बनाने की विधि भी जानी। विजय कुमार करीब 55 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती करते हैं। इसमें वे प्राकृतिक विधि से केमिकल मुक्त मिश्रित खेती करते हैं तथा परंपरागत फसलों के साथ साथ नगदी फसलें उगाते हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने आतमा परियोजना के अधिकारियों को जिले में प्राकृतिक खेती में अच्छा काम कर रहे किसानों के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का खेतों में की समाधान किया जाए। उल्लेखनीय है कि ऊना जिले में लगभग 8 हजार किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।  

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा 135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेला बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागत रतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक   राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप बंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता  जयराम ठाकुर फ्लॉप डायरेक्टर, मंडी में फिर होंगे फ्लॉप : शगुन दत्त शर्मा सिंथेटिक खेल मैदान अणु में होगी जिला ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता : पंकज
-
-
Total Visitor : 1,64,95,157
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy