Thursday, May 09, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
लोकसभा चुनाव में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी भाजपा : रोहित ठाकुरशिमला लोकसभा सीट से चुनाव प्रभारी रोहित ठाकुर ने 17 पर्यवेक्षकों  से तलब की निगरानी रिपोर्टकंप्यूटर शिक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता -रितिका जिंदल नामांकन के तीसरे दिन शिमला संसदीय क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने किया नामांकन - अनुपम कश्यपजिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक  सिंगर ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायिका से  लूटा आनी वासियों का दिललोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम"सात सौ प्रशिक्षुओं तथा समूह अनुदेशकों ने ली मतदान की शपथ"     उपायुक्त ने कुटलैहड़ में जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था
-
हिमाचल

विपक्ष की भूमिका में है कांग्रेस सरकार : डॉ राजीव बिंदल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 27, 2024 05:35 PM
 
 
रामपुर हत्याकांड पर जवाब दे होम मिनिस्टर
 
शिमला,
 
भारतीय जनता पार्टी को कोसते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू भूल गए हैं कि इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है न कि भाजपा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पै्रस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की बौखलाहट और उसकी परेशानी नजर आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता जगह-जगह जनसभाओं में बीजेपी को सुबह और शाम गाली देने में ही पुरा समय व्यतीत करते है। भाजपा ने अरोप लगाया है कि आज तक एक भी विकास का कार्य किए बगैर 16 माह में 20 हजार करोड रूपये का कर्जा ले लिया हैं, एक भी व्यक्ति को इन डेढ़ साल में रोजगार नहीं दिया गया, एक भी नया कार्य शुरू नहीं हुआ, कोई स्वास्थ्य संस्थान नहीं खोला, कोई शिक्षा संस्थान नहीं खोला। आज कांग्रेस के पास जनता के सामने बोलने के लिए कुछ नहीं हैं जिस कारण भाजपा को कोसकर सहानुभूति बटोरना चाहते है। 
उन्होंने कहा कि ऐसी हास्यास्पद स्थ्ति प्रदेश में पहली बार बनी हैं कि रूलिंग पार्टी विपक्ष से विकास की उम्मीद लगाए बैठा हैं। 
 
 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं। डेढ़ साल के कार्यकाल में चम्बा से ऊना तक प्रदेश का ऐसा कोना नहीं है जहां महिलाओें के साथ अपराध, दिन-दिहाडे़ लूट-खसूट की घटनाएं, गैंगवॉर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिमला में बालिका के साथ कुकर्म, प्रदेश के अन्य हिस्सों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न और उस पर भी मुख्यमंत्री के हिंसक बयान प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य कर रहें हैं। अपराधियों को खुली छूट मिल रही हैं, सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी आए दिनों मारपीट के शिकार हो रहें हैं। हम मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि चंबा में दलित युवक की नृशंस हत्या, अपने क्षेत्र में महिला का उत्पीड़न, शिमला में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म परन्तु आजतक एक भी जगह न तो मुख्यमंत्री संवेदना प्रकट करने गए न ही पीड़ित लोगों को न्याय दिलवा पाए। प्रदेश में नशे का प्रचलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं, प्रदेश सरकार सोई पड़ी हैं, हमारी युवापीढ़ी नशे के ओवर डोज से काल का ग्रास बन रही है लेकिन मुख्यमंत्री जी मस्त है और जनता त्रस्त हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण, महिला सम्मान, युवा उत्थान और किसान कल्याण के विषय को लेकर जनता के बीच जाएगें। भारतीय जनता पार्टी ने 80 करोड़ गरीबों को निशुल्क में राशन दिया और अगले पांच वर्ष गरीब कल्याण का यह कार्य और बेहतर तरीके से जारी होगा। जहाँ 4 करोड़ गरीबों के पक्के घर बनाये वहाँ 3 करोड़ गरीबों के और पक्के घर बनाए जाएंगे। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के माध्यम से 5 लाख का मुफ्त इलाज दिया वहीं 70 वर्ष से ऊपर की आयु के हर व्यक्ति को 5 लाख रूपये का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। रेडी और पटरी वालों के लिए स्वनीधि योजना का विस्तार किया जाएगा। 10 हजार की सहायता राशि को बढ़ाकर 50 हजार से 2 लाख तक किया जा रहा है। विश्व कर्मा योजना जिसमें सोनार, कुमार, लोहार, चरमकारें और दस्तकार है उनके लिए इस योजना का विस्तार किया जाएगा। रोजगार सृजन के लिए स्वावलंबन योजना 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया जाएगा। स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया दोनों योजनाओं का विस्तार किया जाएगा, अर्थात 11 करोड़ 50 लाख किसानों को मिलने वाला 6 हजार प्रतिवर्ष की राशि को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाएगा और साथ ही किसानों को बीज से लेकर पैदावार तक विशेष प्रकार की सहायता उपलब्ध कराते हुए उनके खर्चे को बढ़ा के आमदनी को बढ़ाने का काम किया जाएगा।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
लोकसभा चुनाव में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी भाजपा : रोहित ठाकुर शिमला लोकसभा सीट से चुनाव प्रभारी रोहित ठाकुर ने 17 पर्यवेक्षकों  से तलब की निगरानी रिपोर्ट कंप्यूटर शिक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता -रितिका जिंदल  नामांकन के तीसरे दिन शिमला संसदीय क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने किया नामांकन - अनुपम कश्यप लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम "सात सौ प्रशिक्षुओं तथा समूह अनुदेशकों ने ली मतदान की शपथ"      उपायुक्त ने कुटलैहड़ में जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था जिला बीजेपी उपाध्यक्ष अभयवीर लवली ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों   बोले: कांग्रेस के लोग ऑंखें खोल कर बयानबाजी करें राजेंद्र राणा के नामांकन कार्यक्रम की तैयारी पूरी, लोगों में भारी उत्साह अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर भी करेंगे शिरकत निमंत्रण पत्र के माध्यम से आईटीआई प्रशिक्षुओं को दिया मतदाता जागरूकता संदेश
-
-
Total Visitor : 1,65,00,931
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy