Monday, May 13, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

बिंदल ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा माल मालको का मशुरी खुद की

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 28, 2024 07:03 PM

 

शिमला,
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नगर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के देश में 10 साल के शासनकाल में केवल घोटालों की चर्चा होती थी। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कांग्रेस कार्यकाल के घोटाले गिनाए जैसे पनडुब्बी, कोयला 2जी, जीजा और साला सब का घोटाला।
 
बिंदल ने कहा की 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो भारत की अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी, मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और अर्थव्यवस्था को 11वें पायदान से 5वें पायदान तक पहुंचाया। कमजोर देश को मजबूत देश बनाया।
उन्होंने कहा कि आज सिरमौर को आईआईएम मिला जिसके ऊपर 500 करोड़ का खर्चा आया यह दुनिया का सबसे सुंदर इंस्टिट्यूट है। केंद्र ने नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 265 करोड़ भेजें पर कांग्रेस पार्टी ने उसका काम बंद करवा दिया, वो कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं है यहां कोई बीमार नहीं होता। बिंदल ने लगातार कांग्रेस को लताड़ा।
 
उन्होंने कहा की हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश को सड़क निर्माण एवं रखरखाव के लिए एक लाख करोड़ की घोषणा की है। पूरे हिमाचल में 12500 करोड़ से ज्यादा के सड़क और नेशनल हाई वे निर्माण के कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश के सभी नेशनल हाईवे के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति जाते हुए भी सड़के एकदम चकाचक है। 
 
उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशान साधते हुए कहा कि जो उपलब्धियां मुख्यमंत्री गिना रहे है, वह केंद्र द्वारा भेजी गई है ऐसा प्रतीत होता है कि माल मालको का और मसूरी खुद की। काम केंद्र कर रही है, प्रदेश का उसमे कोई योगदान नहीं है और तब भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री उन कामों की वहा वाही लूटने का प्रयास कर रहे है।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी गिनाई, विशेष कर किसानों को हुए फायदे पर बोले। बिंदल ने कहा की यह तभी मुमकिन है क्योंकि यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और उसका जो फायदा हुआ उससे पूरे देश में सभी वर्गों के उत्थान का कार्य किया गया।भारत आत्मनिर्भर बन रहा है जिससे चीन की ऐसी की तैसी हो रखी है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने केलांग में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा  डी ए वी पब्लिक सिनियर सेकंडरी स्कूल में धूम धाम से मनाया  मातृ दिवस सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागीः मुख्यमंत्री  सुजानपुर में सीएम  बचाओ के नारे के साथ कैप्टन रणजीत ने तेज किया प्रचार अरुण समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए माइक्रो आब्जर्वर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर भारत में एक ठग बंधन और इंडी गठ बंधन काम कर रहा है : कश्यप कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है : बिंदल वन मंडल डलहौजी की महत्वपूर्ण पहल- कैच द यंग अभियान।
-
-
Total Visitor : 1,65,07,369
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy