Friday, May 17, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता जागरूकता की दिशा में जिला प्रशासन चंबा की एक और पहलचौपाल के निष्कासित कांग्रेस की हुई घर वापसी, संजय अवस्ति (कार्यकारिणी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ) द्वारा जारी किया गया लेटर नोट..हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 14 लाख 32 हजार 636 मतदाता पंजीकृत, 23,455 सर्विस वोटर्स भी करेंगे मताधिकार का प्रयोगलोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजनस्कूल का रास्ता बहाल न हुआ तो अभिभावक करेंगे धरना प्रदर्शनसुजानपुर में शुक्रवार  को एक दिन में छह सभाएं कर राणा को घेरेंगे सुक्खूरामपुर परियोजना में परियोजना प्रमुख अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़े का किया शुभारम्भभाजपा और कांग्रेस से जनता ऊब चुकी, सुजानपुर में वह हैं बेहतर विकल्प : रविंद्र डोगरा 
-
हिमाचल

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 02, 2024 07:08 PM
 
 
शिमला,
 
योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि कांग्रेस सरकार वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, जबकि भाजपा में अपने वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता खुलेआम मंचों से अपने वरिष्ठ नेताओं का अपमान कर रहे हैं और उन्हें कोई नहीं पूछ रहा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान ही नहीं कर पा रही वे आम जनता की क्या सेवा करेगी? 
पठानिया ने कहा कि भाजपा का एक धड़ा दूसरे धड़े को समाप्त करने की रणनीति के तहत काम कर रहा है और अपने ही वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक मंचों से जलील किया जा रहा है। 
योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बुजुर्गों के सम्मान की पार्टी है और राज्य सरकार ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आरोग्य योजना शुरू की है जिसके तहत प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी किसानों एवं वृद्धों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने पुरानी पैंशन भी बहाल कर दी है ताकि प्रदेश के सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सरकारी कर्मचारियों को वृद्धावस्था में किसी के आगे हाथ न फैलाने पड़े और वे अपना जीवन आत्मसम्मान के साथ जी सकें। 
भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान राज्य  सरकार आम आदमी की सरकार है तथा दिन-रात जनसेवा के कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बुजुर्गों के सम्मान के साथ महिलाओं, युवाओं, मजदूरों, किसानों-बागवानों के हितों को सुरक्षित रखने का काम कर रही है
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
चौपाल के निष्कासित कांग्रेस की हुई घर वापसी, संजय अवस्ति (कार्यकारिणी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ) द्वारा जारी किया गया लेटर नोट.. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 14 लाख 32 हजार 636 मतदाता पंजीकृत, 23,455 सर्विस वोटर्स भी करेंगे मताधिकार का प्रयोग लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन स्कूल का रास्ता बहाल न हुआ तो अभिभावक करेंगे धरना प्रदर्शन सुजानपुर में शुक्रवार  को एक दिन में छह सभाएं कर राणा को घेरेंगे सुक्खू रामपुर परियोजना में परियोजना प्रमुख अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़े का किया शुभारम्भ भाजपा और कांग्रेस से जनता ऊब चुकी, सुजानपुर में वह हैं बेहतर विकल्प : रविंद्र डोगरा  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 16 से 31मई तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत जो बिकाऊ होगा.वो जनता का कभी भी नहीं होगा :  राजीव राणा  जनता के आगे दो ऑप्शन , बिकाऊ या  फिर टिकाऊ : कैप्टन रणजीत 
-
-
Total Visitor : 1,65,16,779
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy