Sunday, May 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी व निजी रोजगार के दरवाजे खोलेगी कांग्रेस सरकार :- मुकेशमोदी 24 को करेगे 2 रैलीयां एक नहान तो दूसरी मंडी : बिंदलसतलुज नदी के पानी में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला वाहरपीएम श्री विद्यालय आनी में शिवानी हेड गर्ल तथा नीरज हेड बॉय निर्वाचित दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्रीभाजपा की रैलीयां फ्लॉप शो, जनता को नहीं लुभा पा रहे BJP के जुमले:  संजय अवस्थीभारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक ने सोलन ज़िला में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कीजिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित
-
हिमाचल

जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मण्डी से किया भेदभावः कांग्रेस

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 07, 2024 06:22 PM
 
 
शिमला,
 
खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए जय राम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर पूरे मण्डी जिले के साथ भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नहीं बल्कि केवल मात्र सिराज के मुख्यमंत्री थे। 
उन्होंने कहा कि बल्ह में विश्व स्तरीय हवाई अड्डा बनाने की बात करने वाले जय राम ठाकुर धरातल पर कोई काम नहीं कर सके। हवाई अड्डे को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताने वाले जय राम पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तक शुरू नहीं करा पाये। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के लिए केन्द्र से एक फूटी कोडी तक नहीं आई और न ही धरातल पर कोई काम हो पाया। 
गोमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही क्षेत्रवाद, जातिवाद और धर्म की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित कर रही है और जय राम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ और सरकार ने अपनी एैशो-आराम पर धन लुटाया, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई।  
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की खराब माली हालत को सुधारने के लिए कदम उठाए जिसके कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक का सुधार आया और एक ही साल में राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने तथा वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
सरकारी व निजी रोजगार के दरवाजे खोलेगी कांग्रेस सरकार :- मुकेश मोदी 24 को करेगे 2 रैलीयां एक नहान तो दूसरी मंडी : बिंदल सतलुज नदी के पानी में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला वाहर पीएम श्री विद्यालय आनी में शिवानी हेड गर्ल तथा नीरज हेड बॉय निर्वाचित  दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री भाजपा की रैलीयां फ्लॉप शो, जनता को नहीं लुभा पा रहे BJP के जुमले:  संजय अवस्थी भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक ने सोलन ज़िला में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल  अर्की बाज़ार में जागरूकता रैली निकाल मतदान करने की अपील
-
-
Total Visitor : 1,65,21,684
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy