Monday, May 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी व निजी रोजगार के दरवाजे खोलेगी कांग्रेस सरकार :- मुकेशमोदी 24 को करेगे 2 रैलीयां एक नहान तो दूसरी मंडी : बिंदलसतलुज नदी के पानी में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला वाहरपीएम श्री विद्यालय आनी में शिवानी हेड गर्ल तथा नीरज हेड बॉय निर्वाचित दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्रीभाजपा की रैलीयां फ्लॉप शो, जनता को नहीं लुभा पा रहे BJP के जुमले:  संजय अवस्थीभारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक ने सोलन ज़िला में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कीजिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित
-
हिमाचल

Campaing Shimla city घर घर संपर्क अभियान कर्ण नंदा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 09, 2024 05:08 PM
 
शिमला,
 
भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा भाजपा 2024 की लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 साल की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच जा रही है हम घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत सभी घरों में प्रधानमंत्री जी की उपलब्धियां को पहुंचाने का पूर्ण कार्य कर रहे हैं, इस अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के 56 लाख से ज्यादा मतदाताओं को हम संपर्क करेंगे और यह हमारा महा संपर्क अभियान होगा।
आज प्रदेश में हमारे समस्त नेता घर-घर संपर्क कर रहे है जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, महामंत्री सिद्धार्धन , सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर विशेष रूप से उपस्थित है। 
 
कर्ण नंदा ने कहा की पिछले दशक में 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांस्फॉर्म' के मंत्र को अपनाते हुए भारत ने जमीनी स्तर पर एक मजबूत नींव रखी है। उल्लेखनीय उपलब्धियों में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' से लेकर दुनिया का सबसे ऊँचा रेल पुल 'चिनाब ब्रिज' शामिल हैं। 'जल जीवन मिशन' और 'नमामि गंगे' जैसी पहल शुद्ध जल और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देती हैं। 'राष्ट्रीय समर स्मारक' युद्ध नायकों का सम्मान करता है और पद्म पुरस्कार अब जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने वालों का सम्मान करता है। विश्व योग दिवस में 180 से अधिक देशों का सम्मिलित होना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेताओं द्वारा 'द बॉस' की उपाधि मिलना, यह विकसित भारत के वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है। एक दशक पहले शासन व्यवस्था से जूझ रहा था, जिससे लोक कल्याण प्रभावित हुआ, अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई, वैश्विक प्रतिष्ठा कम हो गई और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास पिछड़ गया। देश विकास का प्यासा हो रहा था, तब 2014 के बाद एक परिवर्तनकारी युग का उदय हुआ, जो प्रगति, विकास और भारत के भविष्य के लिए नए सिरे से आशावाद का प्रतीक बना, जहाँ राष्ट्र अपने युवाओं की आकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए एक नया आकार ले रहा है, महिलाओं को नेतृत्व करने के लिए सशक्त बना रहा है, किसानों को समृद्ध कर रहा है, गाँवों का आधुनिकीकरण कर रहा है और गरीबों का उत्थान भी कर रहा है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
सरकारी व निजी रोजगार के दरवाजे खोलेगी कांग्रेस सरकार :- मुकेश मोदी 24 को करेगे 2 रैलीयां एक नहान तो दूसरी मंडी : बिंदल सतलुज नदी के पानी में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला वाहर पीएम श्री विद्यालय आनी में शिवानी हेड गर्ल तथा नीरज हेड बॉय निर्वाचित  दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री भाजपा की रैलीयां फ्लॉप शो, जनता को नहीं लुभा पा रहे BJP के जुमले:  संजय अवस्थी भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक ने सोलन ज़िला में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल  अर्की बाज़ार में जागरूकता रैली निकाल मतदान करने की अपील
-
-
Total Visitor : 1,65,23,042
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy