Friday, October 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्रीहॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबबागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षणराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूकत्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण
-
हिमाचल

ऊना जिले में 516 मतदान केंद्र, इनमें से 25 महिला कर्मी संचालित और 5 का जिम्मा संभालेंगे युवा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 02, 2024 08:04 PM

51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों समेत 302 पर वेब कास्टिंग प्रस्तावित

जिले में अभी 4 लाख 28 हजार 589 मतदाता, 4 मई तक जारी रहेगा मतदाता पंजीकरण


ऊना,

ऊना जिले में चुनावों को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 25 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित होंगे। इसके अलावा 5 मतदान केंद्रों का जिम्मा युवा कर्मी संभालेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी। वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग द्वारा चुनावों के सुचारू निष्पादन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली गई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ऊना जिला की संपूर्ण तैयारी तथा चुनावी प्रबंधों से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 महिला कर्मी संचालित मतदान केंद्र होंगे। इस तरह जिले में कुल 25 महिला कर्मी संचालित मतदान केंद्र होंगे। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 1 मतदान केंद्र युवा कर्मी संचालित होगा। इस प्रकार जिले में कुल 5 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनके संचालन का जिम्मा 30 साल से कम आयु के युवा कर्मी संभालेंगे। जिले में कुल 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें विधानसभा वार 4-4 आदर्श मतदान केंद्र होंगे।
इसके अलावा जिले मेें एक इको फ्रेंडली ग्रीन मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा।
4 मई तक जारी रहेगा मतदाता पंजीकरण
बता दें, ऊना जिले में अभी 4 लाख 28 हजार 589 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2 लाख 11 हजार 684 महिला मतदाता और 2 लाख 16 हजार 901 पुरुष मतदाता और 4 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। अभी 4 मई तक मतदाता पंजीकरण जारी रहेगा। इसलिए मतदाताओं की संख्या में इजाफा संभव है।
302 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग प्रस्तावित
जतिन लाल ने बताया कि जिले 516 से 302 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग प्रस्तावित है। इनमें जिले के सभी 51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि ऊना जिले में लोकसभा और गगरेट तथा कुटलैहड़ में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं का प्रबंध किया गया है।
पीजी डिग्री कॉलेज ऊना में होगी मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए पीजी डिग्री कॉलेज ऊना में व्यवस्था की गई है। लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने डीआईएसई सॉफ्टवेयर में चुनाव कर्मियों का डाटा दर्ज करने के कार्य को गति दी गई है। अब तक करीब 50 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर एनआईसी सभागार में तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय शर्मा उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब बागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूक त्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण कोल्हू सिद्ध मंदिर मामले और पानी की समस्या को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार और  प्रशासन को लिखे पत्र भाजपा नेता कॉपी पेंसिल लेकर आएं, प्रदेश की आर्थिक स्थिति का सारा हिसाब देंगे : सुरेश कुमार
-
-
Total Visitor : 1,68,23,958
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy