Wednesday, September 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर   आयोजित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार की जरूरतः रोहित ठाकुरकृषि मशीनरी की खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल आरम्भकेंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है : महाजन मुख्यमंत्री ने क्षय रोग पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स की बैठक का शुभारम्भ कियालाहौल में दो दिवसीय एकलव्य  विद्यालय की तृतीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्य एवं कला उत्सव का हुआ शुभारंभ 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए तय होंगे मानकः रोहित ठाकुरऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ा, 40 गांव और शामिल
-
हिमाचल

महिलाएं अपने साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठाये-श्रुति बंसल।

-
बालम गोगटा, जिला प्रमुख ब्यूरो, हिमालयन अपडेट | September 14, 2024 06:06 PM

चौपाल,

ग्राम पंचायत गोरली मड़ावग में विधिक सेवा प्राधिकरण चौपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिविल जज श्रुति बंसल ने महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न, महिला को घर से मारपीट कर बाहर निकाल देना व नाबालिग बच्चियों से राह चलते छेड़छाड़, बलात्कार, अपहरण, शारीरिक व मानसिक शोषण जैसी घटनाएं समाज में हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। इन सभी अपराधों को भारतीय न्याय संहिता के अनुसार अपराध की श्रेणी में रखा गया है। महिलाओं को अब आवश्यकता है वे उनके साथ होने वाली हिंसा के प्रति आवाज उठाएं। अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाए व सुरक्षित रहें। इसके लिए निशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान है। उन्होंने पारिवारिक, वैवाहिक, फैमिली झगड़े किस तरह से फैमिली कोर्ट में चलाए जा सकते हैं, इस बारे में जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र चौहान ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अलावा मिशन शक्ति के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध, बलात्कार, ताक-झांक, पीछा करना और महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अलावा अधिवक्ता मनोज गाजटा ने भी महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध आदि विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उसके वैवाहिक पारिवारिक सुखों से वंचित किया जाता है तो वह पीड़ित व्यक्ति फैमिली कोर्ट में अपना आवेदन कर सकता है।
इस अवसर पर प्रधान प्रेम डोगरा, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुशील चौहान, हेमंत डोगरा, अनीश दीवान, पीएलवी सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर   आयोजित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार की जरूरतः रोहित ठाकुर कृषि मशीनरी की खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल आरम्भ केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है : महाजन मुख्यमंत्री ने क्षय रोग पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स की बैठक का शुभारम्भ किया लाहौल में दो दिवसीय एकलव्य  विद्यालय की तृतीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्य एवं कला उत्सव का हुआ शुभारंभ  10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए तय होंगे मानकः रोहित ठाकुर ऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ा, 40 गांव और शामिल जाखू रोपवे में मॉक ड्रिल का आयोजन एडीएम ज्योति राणा की अगुवाई में चला रेस्क्यू अभियान रोहित ठाकुर 20 सितम्बर को कण्डाघाट के प्रवास पर
-
-
Total Visitor : 1,67,61,741
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy