Thursday, September 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय महाविद्यालय निरमंड में अंग्रेजी विभाग की एकत्व लिटरेरी सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय वाद.विवाद प्रतियोगिता का आयोजननिदेशालय फोरेंसिक सेवाएं, जुन्गा, हिमाचल प्रदेश में अपराध अन्वेशषण को सुदृढ़ करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।चौपाल में अवैध मस्जिदों के खिलाफ फूटा हिन्दू संगठनों का गुस्सा ।    राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित  जागरूकता शिविर में पौष्टिक आहार की दी जानकारी। जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र - जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निगम सोलन के विश्राम गृह में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। आनी कॉलेज में कॉमर्स सोसायटी का गठनलड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन - राजेश धर्माणी
-
हिमाचल

राज्यपाल ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | September 16, 2024 05:42 PM

शिमला            


राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला सोलन के सलोगड़ा के गण-की-सैर में माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक ही सीमित नहीं है। सही अर्थों में शिक्षा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करती है, जीवन में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करती है तथा समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाती है।
उन्होंने कहा कि माधव सृष्टि संस्थान विद्यार्थियों को गुणात्मक और सार्थक शिक्षा प्रदान कर सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के माध्यम से उन्हें स्वस्थ, मजबूत और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्थान विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा के माध्यम से उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाएगा।
उन्होंने कहा कि समाज केे बदलते स्वरूप में शिक्षक विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं के अनुरूप ज्ञान प्रदान करते हुए उनके जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उच्च सोच अपनाकर व्यक्ति महान बन सकता है और यह संस्थान बच्चों को आदर्शवादी सोच रखने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल और इस संस्थान के माध्यम से किए जा रहे प्रयास राष्ट्र की प्रगति में मूल्यावान साबित होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के सकारात्मक प्रयास स्वागत योग्य हैं और सभी को इसे सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।
इससे पहले, राज्यपाल ने माधव योग सभागार में हवन में भाग लिया तथा भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी डॉ. कृष्ण गोपाल ने भारतीय मूल्य परंपरा एवं विकास के विकेंद्रीकरण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
योग भारती हिमाचल प्रदेश के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति ने संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह कोष्टा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
राजकीय महाविद्यालय निरमंड में अंग्रेजी विभाग की एकत्व लिटरेरी सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय वाद.विवाद प्रतियोगिता का आयोजन निदेशालय फोरेंसिक सेवाएं, जुन्गा, हिमाचल प्रदेश में अपराध अन्वेशषण को सुदृढ़ करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। चौपाल में अवैध मस्जिदों के खिलाफ फूटा हिन्दू संगठनों का गुस्सा ।     राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित  जागरूकता शिविर में पौष्टिक आहार की दी जानकारी। जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र - जिला निर्वाचन अधिकारी  नगर निगम सोलन के विश्राम गृह में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। आनी कॉलेज में कॉमर्स सोसायटी का गठन लड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन - राजेश धर्माणी शिक्षा मंत्री 21 सितम्बर को चौपाल विस के प्रवास पर 24 सितम्बर को सिक्योरिटी गार्ड्स के भरे जाएगें 150 पद - राजेश मैहता
-
-
Total Visitor : 1,67,63,758
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy