Friday, September 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय महाविद्यालय निरमंड में अंग्रेजी विभाग की एकत्व लिटरेरी सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय वाद.विवाद प्रतियोगिता का आयोजननिदेशालय फोरेंसिक सेवाएं, जुन्गा, हिमाचल प्रदेश में अपराध अन्वेशषण को सुदृढ़ करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।चौपाल में अवैध मस्जिदों के खिलाफ फूटा हिन्दू संगठनों का गुस्सा ।    राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित  जागरूकता शिविर में पौष्टिक आहार की दी जानकारी। जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र - जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निगम सोलन के विश्राम गृह में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। आनी कॉलेज में कॉमर्स सोसायटी का गठनलड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन - राजेश धर्माणी
-
हिमाचल

कृषि मशीनरी की खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल आरम्भ

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | September 18, 2024 06:40 PM

शिमला          
                                                   

कृषि निदेशक कुमुद सिंह ने आज यहां बताया कि कृषि अभियान्त्रिकी के अर्न्तगत सरकार द्वारा पहाड़ी खेती के मशीनीकरण के लिए प्रदेश के किसानों में नये विकसित उपकरण तथा आधुनिक मशीनरी को प्रचलित किया जा रहा है। विभाग द्वारा किसानों को बड़े स्तर पर ट्रैक्टर, पावर टिलर व पावर वीडर इत्यादि उपदान पर उपलब्ध करवायें जा रहे है। कृषि विभाग हिमाचल कृषि अभियांत्रिकी उप मिशन के अंतर्गत किसानों को जो भी कृषि उपकरण अनुदान पर मिलते हैं, इसके लिए किसान विभाग के डी बी टी पोर्टल ीजजचरूध्ध्ंहतपउंबीपदमतलण्दपबण्पद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसान ट्रैक्टर, पावर वीडर या कल्टीवेटर की खरीद के लिए किसान पोर्टल के माध्यम से अनुदान हेतु आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पूर्ण पारदर्शी तरीके से तथा पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर काम करता है। यह पोर्टल 19 सितम्बर, 2024 से दोपहर 12 बजे से इस वर्ष के लिए सक्रिय हो जायेगा तथा हर जरूतमंद किसान इसके माध्यम से आवेदन कर सकता है। कृषि यंत्र लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्म/स्वीकृत मॉडल ही खरीदें ताकि बाद में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कृषि निदेशक ने कहा कि मशीनें आधुनिक कृषि का एक महत्वपूर्ण अंग है। बहुफसली सघन खेती की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि सभी कृषि कार्यों को समय पर तथा कुशलता से निपटाया जाये। इस कार्य को कुशल तथा आसानी से चलाई जा सकने वाली मशीनों तथा उपकरणों से ही किया जा सकता है। मशीनों तथा उपकरणों से कृषि कार्यों को करने में आसानी होती है और कार्य शीघ्रता से निपटाया जाता है तथा कार्य के लिये किया जा रहा अनावश्यक श्रम भी कम होता है। उन्होंने कहा कि मशीनों से किसानों की कार्य क्षमता तथा आमदनी बढ़ती है। खेती की लागत कम होती है तथा उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ती है। कृषि विभाग द्वारा निरन्तर प्रयत्न किया जा रहा है कि किसानों को नई 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
राजकीय महाविद्यालय निरमंड में अंग्रेजी विभाग की एकत्व लिटरेरी सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय वाद.विवाद प्रतियोगिता का आयोजन निदेशालय फोरेंसिक सेवाएं, जुन्गा, हिमाचल प्रदेश में अपराध अन्वेशषण को सुदृढ़ करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। चौपाल में अवैध मस्जिदों के खिलाफ फूटा हिन्दू संगठनों का गुस्सा ।     राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित  जागरूकता शिविर में पौष्टिक आहार की दी जानकारी। जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र - जिला निर्वाचन अधिकारी  नगर निगम सोलन के विश्राम गृह में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। आनी कॉलेज में कॉमर्स सोसायटी का गठन लड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन - राजेश धर्माणी शिक्षा मंत्री 21 सितम्बर को चौपाल विस के प्रवास पर 24 सितम्बर को सिक्योरिटी गार्ड्स के भरे जाएगें 150 पद - राजेश मैहता
-
-
Total Visitor : 1,67,64,075
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy