Sunday, March 09, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

हिमस्खलन प्रभावित पांगी घाटी के कुमार गांव में आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 06, 2025 06:07 PM

           शिमला    



मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार चंबा जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज चंबा जिले की पांगी तहसील के हिमस्खलन प्रभावित कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। प्रभावितों को कम्बल, तिरपाल, बर्तन, सोलर लाइट, जूते, गर्म कपड़े, आटा, चावल, दालें, तेल और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुमार गांव में हिमस्खलन होने से यहां की सड़कें अन्य सम्पर्क सुविधाएं अवरूद्ध हो गई हैं। यहां रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और जिला प्रशासन को हेलीकप्टर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री स्वयं जिला प्रशासन से सम्पर्क में रहकर निरंतर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। श्री सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की कठिनाइयां दूर करने के लिए हर सम्भव सहायता करने को कहा है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
हिमाचल में पेट-स्कैन, स्पेक्ट स्कैन से होगा प्रदेश को फायदा, हिमाचल में मिलेगी सुविधा : जयराम ठाकुर ऊना में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन में खर्च होंगे 5.60 करोड़ - उपायुक्त प्रदेश सरकार युवाओं को रोज़गार प्रदाता बनाने के लिए कार्यरत - डॉ. शांडिल प्रदेश में 4070 युवा आपदा मित्र होंगे तैयार अर्की विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सारमा से ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारम्भ कांग्रेस सरकार की स्कीम वर्क विदाउट पे : सुधीर नौणी विवि के औषधीय एवं सुगंधित पौधों ने जीता सर्वश्रेष्ठ ए.आई.सी.आर.पी.  केंद्र पुरस्कार सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित  हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लियेसमय समय पर  युवा संवाद होने चाहिए।
-
-
Total Visitor : 1,71,87,851
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy