Sunday, March 09, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

महिला दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 06, 2025 06:10 PM


मंडी, 

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को जवाहर पार्क, सुन्दरनगर में जबकि 8 मार्च को संस्कृति सदन मंडी में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी ।
    उन्होंने बताया कि 7 मार्च को रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़, मटका फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को संस्कृति सदन मंडी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर, स्थानीय परिधानों में रैंप वॉक, प्रेरणादायक अनुभव साझा करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे।
बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेन्द्र सैणी, रमेश ठाकुर, पुनम चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
हिमाचल में पेट-स्कैन, स्पेक्ट स्कैन से होगा प्रदेश को फायदा, हिमाचल में मिलेगी सुविधा : जयराम ठाकुर ऊना में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन में खर्च होंगे 5.60 करोड़ - उपायुक्त प्रदेश सरकार युवाओं को रोज़गार प्रदाता बनाने के लिए कार्यरत - डॉ. शांडिल प्रदेश में 4070 युवा आपदा मित्र होंगे तैयार अर्की विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सारमा से ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारम्भ कांग्रेस सरकार की स्कीम वर्क विदाउट पे : सुधीर नौणी विवि के औषधीय एवं सुगंधित पौधों ने जीता सर्वश्रेष्ठ ए.आई.सी.आर.पी.  केंद्र पुरस्कार सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित  हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लियेसमय समय पर  युवा संवाद होने चाहिए।
-
-
Total Visitor : 1,71,87,879
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy