Wednesday, May 08, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

जयराम सरकार के दो साल के कार्यकाल में तीन सौ करोड़ के जश्न: अग्निहोत्री

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | December 26, 2019 11:25 PM

शिमला,

हिमाचल की जयराम सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में तीन सौ करोड़ के जश्न मना डाले हैं। सरकार के दो साल सेवा और सुशासन नही बल्कि जश्न, मस्ती, बिक्री और लूट के रहे हैं। यह  गंभीर आरोप शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जयराम सरकार ने लगाए हैं।

प्रदेश सरकार के दो साल के जश्न मनाने के ठीक पहले दिन हिमाचल कांग्रेस ने जहां प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल को विफल करार दिया तो वहीं कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिमला में वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस ने सोलह बिंदुओं पर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गैर हिमाचली अफसरों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है और इन्हीं गैर हिमाचली अफसरों ने हिमाचल को बेचने का मास्टर प्लान बनाया है।

 

दो साल प्रदेश सरकार पूरे करने जा रही है लेकिन सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आती बल्कि सरकार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी बन कर रह गई है। पिछले महीने धर्मशाला में मोदी आए तो अभी अमित शाह शिमला आ रहे हैं। ऐसे सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के मुख्यमंत्री जमकर प्रदेश की कमाई अपने केंद्रीय नेताओं को खुश करने में उड़ा रहे हैं। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और पूंजीपितयों को सरकार ने तीन साल तक हिमाचल को लूटने की अनुमति दे दी है।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल की सरकार ने एमओयू के जरिए चोर रास्ता खोल दिया है। बिना ग्लोबल टेंडर किए हिमाचल के संसाधनों को कैसे बेचा जा सकता है। यह सरासर हिमाचल के हितों के खिलवाड़ होगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार का दो साल का कार्यकाल घोर असफलताओं का रहा है। इन दो सालों में नाटी, नाच-गाना और जश्न मनाती ही रह गई है प्रदेश सरकार। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। लोगों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है।

जनमंच और ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट सरकार के पतन में ताबूत की कील साबित होगी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिन कार्यक्रमों को अपनी उपलब्धि बता प्रदेश सरकार इतरा रही है वही जनमंच और ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट प्रदेश सरकार के पतन में आखिरी कील साबित होगी। प्रदेश में हर तरफ कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और प्रदेश सरकार जश्न मना रही है। दो साल में दो सै मर्डर हो चुके हैं, सात सौ दुष्कर्म के मामले, एक हजार से अधिक प्रताड़ना के केस, 14 लाख बेरोजगारों की लंबी फौज, पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, पटवारी भर्ती का मामला पंहुचा हाईकोर्ट और दुर्गम इलाकों तक नशा माफिया पंहुच चुका है। इन सारी विफलाताओं के बावजूद प्रदेश सरकार दो साल का जश्न मना रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने रैली से ठीक पहले दो मंडी में शराब के सारे ठेकेदारों को मंडी बुलाया गया। इन शराब के ठेकेदारों की रैली में क्या कोई भूमिका रहने वाली है। भाजपा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमका रही है, जो कि सही पंरपरा नही है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में नशा माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। रोज कहीं एक ग्राम या दो ग्राम चरस या चिट्‌टा पकड़ा जा रहा है लेकिन उनके पीछे कौन लोग है आज तक पता नहीं चल पाया है। बड़े लोगों पर पुलिस भी हाथ डालने से गुरेज कर रही है। इससे प्रतीत होता है कि हिमाचल सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है या पुलिस प्रशासन माफियाओं से मिला हुआ है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,97,246
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy