Friday, April 26, 2024
Follow us on
-
खेल

हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे कुल्लू के तीन रोवर्स

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | January 08, 2020 05:00 PM
 
आंध्र प्रदेश में होगा राष्ट्रीय युवा सप्ताह 
 
कुल्लू,
9 से 13 जनवरी तक भारत स्काउट एंड गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आंध्र प्रदेश के कड़पा में राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन कर रहा है। मुख्यालय द्वारा यह समारेह हर वर्ष स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित किया जाता है। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से तीन रोवर्स भूपेंद्र, श्रवण व राकेश इस समारोह में भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। यह तीनों रोवर्स इस राष्ट्रीय युवा सप्ताह में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुल्लू महाविद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना वैद्य ने कहा कि इस वर्ष का राष्ट्रीय युवा सपतह आंध्र प्रदेश में में मनाया जा रहा है। जिसके लिए कुल्लू से भी तीन रोवर्स का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि यह ३ सदस्य टीम युवा समारोह में उत्कृठ कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। भारत स्काउट एंड गाइड़स हिमाचल प्रदेश के सह राज्य संगठन आयुक्त चरण चौधरी व रेंजर लीडर मीना चौधरी ने बेहतर प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय कुल्लू की इस टीम से उम्मीद जताई है।  
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,72,925
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy