Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-जुहा की बधाई

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | July 31, 2020 07:51 PM

शिमला,

 राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों, विशेष तौर पर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में सभी मुस्लिम भाई-बहनों को इस अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाल एवं समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने सभी लोगों विशेषकर हिमाचल प्रदेश के लोगों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि ईद-उल-जुहा सर्वोच्च बलिदान की भावना का प्रतीक है और यह त्यौहार समाज में शांति, प्रेम और करुणा को बढ़ावा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य की प्रगति, समृद्धि और शांति के लिए मिल जुलकर कार्य करने का आग्रह किया है।

 
उन्होंने कहा कि ईद-उल-जुहा ईश्वर के प्रति त्याग और निष्ठा का त्यौहार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रेम और भाईचारे के बंधन को अधिक मजबूत बनाएगा। मुख्यमंत्री ने त्यौहार मनाने के दौरान कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रदेशवासियों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन और मास्क पहनना सुनिश्चित करने  का आग्रह किया।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,73,206
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy