आनी,
उपमण्डल मुख्यालय आनी से करीब 17 किलोमीटर दूर रानाबाग देहुरी संपर्क सड़क पर रानाबाग के समीप गुमती गाड के पास एक मारुति कार करीब 250 मीटर खाई में लुढ़क कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिससे कि उसमे सवार 5 व्यक्तियों में से दो व्यक्तियों की मौत हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक की मौके पर और एक व्यक्ति की आनी के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं।
कार दुर्घटना में चालक गोविंद सिंह (39 वर्ष ) पुत्र तुलसी राम निवासी फनौटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि जरोबर सिंह ( 39 वर्ष ) पुत्र गुरदयाल निवासी डोहाड ने आनी के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जबकि गम्भीर घायल तेजा सिंह ( 35 वर्ष ) पुत्र पदमी राम निवासी फनौटी को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जबकि रंजीत सिंह ( 36 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह निवासी जुहड और राजू ठाकुर ( 28 वर्ष ) पुत्र बहादुर सिंह निवासी फनौटी का आनी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।