Thursday, May 02, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
अक्षिता रही तीनों संकायों में प्रथम ,टौणी देवी  स्कूल का परीक्षा परिणाम  92.4   प्रतिशत रहाजिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चिड़गांव के सुन्धा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण सुजानपुर में भाजपा और कांग्रेस का एक धड़ा राकेश ठाकुर को आजाद लड़वाने को बना रहा दबावडीसी व एसपी ने जुब्बल विस क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणबड़सर में किसान मोर्चा की बूथ विजय संकल्प बैठक आयोजितहमीरपुर से अनुराग के खिलाफ कांग्रेस में सतपाल को उतारने की "राय ज्यादा "प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भपीएम श्री आदर्श विद्यालय आनी का बोर्ड 10+2  रिजल्ट में जलवा बरकरार* 
-
विशेष

https://youtu.be/8kSxtPVJtvw प्रदेश के 50 वर्ष के सफर में महिला पुलिस के योगदान की रिज पर दिखेगी झलक

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 07, 2021 07:18 PM


परेड, बाइक स्टंट और अन्य करतब करेगी महिला पुलिस
महिला दिवस को पूरे प्रदेश में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था भी संभालेंगे महिला पुलिस

शिमला,
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में महिला पुलिस ही दिखेगी।इसके पीछे का मकसद महिला सशक्तिकरण और महिला पुलिस को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान देना है।इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हिमाचल महिला पुलिस की अलग झलक शिमला के रिज मैदान में देखने को मिलेगी।हिमाचल के स्थापना दिवस के स्वर्णिम जयंती वर्ष व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिस हिमाचल प्रदेश में अपने 50 वर्ष के सफर की झलकी लोगों को दिखाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिज मैदान में महिला पुलिस परेड, बाइक स्टंट और साहसिक कर्तव्य दिखाएगी।1973 में हिमाचल प्रदेश में केवल 3 महिलाएं थी लेकिन अब संख्या 2300 हो गई है।डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि प्रदेश के स्थापना दिवस के स्वर्णिम जयंती वर्ष के मौके पर महिला पुलिस के योगदान व महिलाओं को सम्मान देने के मकसद से "women in hp police" कार्यक्रम किया जाएगा जिसका शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे।


सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि महिला दिवस पर राजधानी शिमला में वीमेन परेड, महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अभी तक के शौर्य को बताने वाली प्रदेशनी का आयोजन होगा।पुलिस में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई तरह के प्रयासों को शो केस ज़रिए दिखाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण में योगदान देेने वाले देश के बड़े अभिनेताओं और बुद्धिजीवियों के बधाई और शुभकामनाएं संदेश भी प्रदेश महिला पुलिस को मिले हैं जिसमें हेमा मालिनी, अमीर खान, अनुपम खेर, प्रकाश झा, हंसराज हंस जैसे फिल्मी दिग्गजों ने महिला दिवस पर महिला पुलिस के इस खास कार्यक्रम के लिए संदेश के ज़रिए उत्साह वर्धन किया है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और विशेष खबरें
उप राजिक मोहर सिंह छींटा सेवानिवृत वन चौकीदार से BO बनने तक का संघर्षपूर्ण सफर । नाम सक्षम ठाकुर योगा में हिमाचल और परिवार का नाम कर रहा ऊँचा विदेश से नौकरी छोड़ी, सब्जी उत्पादन से महक उठा स्वरोजगार सुगंधित फूलों की खेती से महकी सलूणी क्षेत्र के किसानों के जीवन की बगिया मौत यूं अपनी ओर खींच ले गई मेघ राज को ।हादसास्थल से महज दो किलोमीटर पहले अन्य गाड़ी से उतरकर सवार हुआ था हादसाग्रस्त आल्टो में । पीयूष गोयल ने दर्पण छवि में हाथ से लिखी १७ पुस्तकें. शिक्षक,शिक्षार्थी और समाज; लायक राम शर्मा हमें फक्र है : हमीरपुर का दामाद कलर्स चैनल पर छाया पुलिस जवान राजेश(राजा) आईजीएमसी शिमला में जागृत अवस्था में ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपेरशन किसी चमत्कार से कम नहीं लघुकथा अपने आप में स्वयं एक गढ़ा हुआ रूप होता है। इसे यूँ भी हम कह सकते हैं - गागर में सागर भरना
-
-
Total Visitor : 1,64,87,992
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy