Sunday, May 05, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
मेदांता गुडगांव के विशेषज्ञों द्वारा नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन कर्मियों को दिया सीपीआर पर प्रशिक्षणन्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एक अग्रणी साधारण बीमा कंपनी) और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (क्षेत्र का एक स्थापित क्षेत्रीय बैंक) ने एक समझौते के अनुसार हस्ताक्षर किए।टौणी देवी में बेशक दो-दो पब्लिक टॉयलेट, फिर भी यात्री खुले में जाने को मजबूर महिला यात्रियों को आ रही खासी दिक्कतजिला स्तरीय आनी मेला सात से मई तक देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेलाबाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्याजमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजितआनी में सचेत संस्था के रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदानसेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित 
-
अंदर की बात

बेहतरीन सेवाओं के लिए सब इंस्पेक्टर ज्ञान चंद सम्मानित

-
रजनीश शर्मा | January 27, 2022 04:36 PM

चरस माफिया और शराब माफिया पर कसा शिकंजा


टौणी देवी के बाद अब अवाहदेवी में चौकी प्रभारी के रूप में दे रहे सेवाएं
 
 हमीरपुर,
अवाहदेवी पुलिस चौकी प्रभारी सब  इंस्पेक्टर ज्ञान चंद को शानदार सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर  प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इन्हें  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस  समारोह में  मुख्यातिथि उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया।
आपको बता दें कि  ज्ञान चंद 3 साल 2 माह तक टौणी देवी  में चौकी प्रभारी रहे। इस दौरान इन्होने टौणी देवी  बाजार में करीब 97 हजार रुपए  एटीएम चोरी , ठाणा दरोगण में गहने चोरी तथा अन्य मामलों में तत्परता से  छानबीन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सब इंस्पेक्टर ज्ञान चंद  ने अप्रैल 2021 में अवाहदेवी पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के रूप में चंबोह सुसाइड केस तथा समीरपुर सुसाइड केस  में आरोपियों के खिलाफ त्वरित छानबीन करते हुए गिरफ्तारियां की। इसके अलावा चम्बोह के पास पीपलीधार में 270  ग्राम चरस पकड़ने में अहम भूमिका अदा की।  चरस माफिया और शराब माफिया के खिलाफ एसआई ज्ञान चंद हमेशा सक्रिय रहे तथा कई आरोपियों को हवालात की सलाखों के पीछे डाला।  अवाहदेवी तथा  टौणी देवी  बाजारों में  एसआई ज्ञान चंद के ट्रैफिक कंट्रोल के प्रयासों  को हमेशा सराहा गया।  
 
एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने कहाकि  गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा हमीरपुर पुलिस के कई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। इस प्रेरणास्पद सम्मान से कर्मचारियों में कर्तव्यनिष्ठा के बोध में बढ़ोतरी होगी।   
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और अंदर की बात खबरें
https://youtu.be/sORW3-IETxk?si=e58PuhC8b_Ult-l5 कितना साफ पानी पी रहे आप...एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी राजकीय भाषायी कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं; हेमराज ठाकुर हाटियों ने दी सरकार को दीपावली तक की मोहलत ट्रांसपोर्ट सोसायटी सदस्य पवन की सदस्यता सहायक रजिस्ट्रार ने की बर्खास्त विधानसभा में जोर-जोर से गूंजा पत्र बम का मामला नारी शक्ति वंदन विधेयक 'नारी शक्ति' 'राष्ट्र शक्ति' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी दो दोस्तों ने खाली सींरींज से बना दी जेसीबी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कल होने वाला Post Graduate और B.Ed का Exam हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, अगस्त में होगी परीक्षा। हार्ट अटैक से बचना है तो लिंक पर क्लिक करें और पूरा पढ़ें।
-
-
Total Visitor : 1,64,92,626
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy