Wednesday, May 08, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमप्रोसेस निदेशक मंडल के सदस्य चुने, कुमारसैन से राजीव वर्मा, किन्नौर से सुखदास नेगी और मड़ावग चौपाल से पंकज डोगरा विजयी घोषित हुए।देव आगमन के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला शुरूनिष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए प्रत्याशियों के खर्च पर रहेगी  कड़ी नजर - राकेश झा राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के व्यय पर कड़ी निगरानी रखें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्तदान शिविर 8 मई कोमुख्यमंत्री नहीं कोमेडियन के रोल में नज़र आते हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : डॉ राजीव बिंदलविद्यार्थियों जीवन में  शिक्षा के साथ  सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी:आवासीय आयुक्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय संसोग में आयोजित की स्वीप गतिविधि
-
उत्तर प्रदेश

राइटिंग कम्युनिटी काव्यामृत कोष का हुआ शुभारंभ

-
के . जम्वाल 7018631199 | September 27, 2022 02:45 PM

उत्तर प्रदेश,

काव्यामृत कोष संजीवनी का अक्षय भंडार है। इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य में  अयोध्या, उत्तर प्रदेश की होनहार बेटी प्रीती एच. प्रसाद के द्वारा की गई है। अयोध्या की पावन धरती पर एक अलौकिक उपलब्धि है। साहित्य की रुचि रखने वाले अपनी रचनाओं के माध्यम से माता सरयू की पवित्र धारा में डुबकी लगाएंगे। इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संजय कुमार प्रधान संपादक (एजुकेशनल न्यूज़) और विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभाष चंद्र पांडे (प्रधान संपादक, दि ग्राम टुडे) मौजूद रहे। इस अद्भुत कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश की दो होनहार बेटियों साक्षी सिंह और रश्मि शुक्ला ने किया। यह कार्यक्रम दोपहर तक निर्बाध चला। जिसमें काव्यामृत कोष के कोर टीम के सभी सदस्य रिक्की भट्ट, कौशलेंद्र मिश्रा, कबीर यश, अल्ताफ़ इकबाल, अवध पांडे, राघवेंद्र मिश्रा, अनुराग सिंह, प्रीति अरोरा आयुष खन्ना, दिव्या अरोरा, आकांक्षा चौधरी और पीयूष राजा  कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रहे। इस अवसर पर 18 राइटिंग कम्युनिटी के लगभग 200 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पोएट्स नेशन, पायस पोएट्री, प्रेरणा राइटिंग विंग्स, प्लेटफार्म राइटर्स, कर्ब-ए-एहसास, शाइन थ्रो वर्ड्स,शायरों की महफिल, द पोएट्स लाउंज फाउंडेशन, काव्यांश, हमारा प्यारा हिंदुस्तान, प्लेटफॉर्म इंटरनेशनल राइटर्स, शब्द सारथी, माइक ऑन एवं अन्य राइटिंग कम्युनिटीज शामिल हुई। इस राइटिंग कम्युनिटी को बनाने का मुख्य उद्देश्य नए रचनाकारों को ऑनलाइन और ऑफलाइन मंच प्रदान करना है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और उत्तर प्रदेश खबरें
-
-
Total Visitor : 1,64,97,508
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy