Sunday, April 28, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

सरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कीं

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | April 30, 2023 05:58 PM



शिमला,

राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगियों की सेवाओं को इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इन निर्णयों से संबंधित अधिसूचना आज यहां जारी की गई है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार के कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही जारी किया जा चुका है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों की लम्बित मांग को भी पूरा किया है। इस निर्णय से 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। यह निर्णय राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानित जीवन जीने का अधिकार प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय ले रही है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री मजबूत लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण बिंदल ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा माल मालको का मशुरी खुद की मोदी है तो मुमकिन है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है : बिंदल पीएम मोदी ने कृषि सेक्टर में लाई क्रांति: अनिल काकू  आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की जिला मुख्यालय चंबा  में  मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में साइकिल रैली आयोजित चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया जिला हमीरपुर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कुल 532 मतदान केंद्र: अमरजीत सिंह स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख
-
-
Total Visitor : 1,64,77,333
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy