Sunday, April 28, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

चार से छः जुलाई तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा कुंगश का बीस आषाढ़ मेला

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 29, 2023 06:07 PM
 
 
आनी,
 
आनी के कुंगश् जान्जा क्षेत्र का प्राचीन तीन दिवसीय बीस आषाढ़ मेला इस वर्ष 4 जुलाई से छः जुलाई तक बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी की प्रथम बैठक गुरुवार को विश्राम गृह कुंगश् में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर ने की। बैठक में मेला कमेटी के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मेले के बेहतर आयोजन को चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि चार जुलाई को स्थानीय अराध्य देवता  पनेउई नाग और मांहूनाग देवता के आगमन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर आनी विस क्षेत्र के विधायक  लोकेन्द्र कुमार और  समापन अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि बतौर शिरकत करेंगे। प्रधान राकेश ठाकुर ने 
 कहा कि मेले मे दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें प्रदेश के लोक गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। कलाकारों की सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय महिला मंडल और स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। इसके अलावा महिला रस्साकशी और वाॅलीबाल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर.उपाध्यक्ष विनय ठाकुर. सचिव प्रताप शर्मा. कोषाध्यक्ष रविन्द्र कायथ.वेद ठाकुर.हरिकृष्ण ठाकुर. योगेश चैहान.यशपाल.अनिल कायथ.हरपाल ठाकुर.धर्मवीर.पंकज.हरपाल.सन्नी.शांता कुमार. संतोष.दिनेश कुमार. तथा रजनीश कुमार सहित अन्य कई सदस्य मौजूद  रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,76,423
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy