Thursday, May 02, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
 केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन  राजेंद्र राणा का मित्रों  की सरकार पर फिर  बड़ा हमला  कहा , मित्रों की सरकार का सूरज डूबने वाला है लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजनसुजानपुर का डोली मतदान केंद्र 1297 वोटरों के साथ हमीरपुर जिला का सबसे बड़ा पोलिंग स्टेशन, बड़सर का बल्ह ढटवालिया  में सिर्फ 104 वोटरसुजानपुर का चुनावी युद्ध :10 मई को एक साथ  नामांकन पत्र भरेंगे कैप्टन रणजीत और राजेंद्र राणा अक्षिता रही तीनों संकायों में प्रथम ,टौणी देवी  स्कूल का परीक्षा परिणाम  92.4   प्रतिशत रहाजिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चिड़गांव के सुन्धा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण सुजानपुर में भाजपा और कांग्रेस का एक धड़ा राकेश ठाकुर को आजाद लड़वाने को बना रहा दबाव
-
हेल्थ और लाइफस्टाइल

संतुलित आहार शरीर के लिए आवश्यक-डॉ प्रवीण कुमार

-
July 24, 2023 04:15 PM

बिलासपुर, 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शरीर के लिए संतुलित आहार लेना बहुत आवश्यक है। संतुलित आहार सीधे तौर पर स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है जो कि बीमारियों से उभरने या रोकने में मदद करता है। हमारा शरीर अपनी उर्जा के लिए भोजन पर आश्रित रहता है। उन्होंने बताया कि हमें अपनी शारीरिक गतिविधियों के लिए तमाम तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसा भोजन जो इन सभी जरूरतों को पूरा कर सके वही संतुलित आहार माना जाता है। हमारे शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए तमाम पोषक तत्वों की जरूरत होती है। यह पोषक तत्व अलग-अलग भोजन से प्राप्त होते हैं जैसे ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, हरी फलियां, सूखे मेवे, डेरी पदार्थ आदि पोषक तत्वों की शरीर के लिए  के लिए आवश्यकता होती है।
उन्होंने बताया कि शरीर के निर्माण के लिए प्रोटीन आवश्यक तत्व है  जिससे शरीर का निर्माण और ऊर्जा प्राप्त होती है। संतुलित आहार में प्रोटीन, विटामिन व मिनरल हमें ताजे फलों और सब्जियों आदि से प्राप्त होते हैं जो कि हमारे बी.पी. को नियंत्रित करते हैं। शरीर के विकास के लिए कैल्शियम का महत्व भी बहुत अधिक है जिसे हड्डियों और दातों का विकास होता है। कैल्शियम हमें दूध और डेयरी उत्पादों से प्राप्त होता है। इसी तरह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए कार्बाेहाइड्रेट और वसा की आवश्यकता भी होती है जो हमें साबुत अनाज ब्राउन राइस आदि अनाज व सब्जियों से प्राप्त होती हैं जो शरीर को प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करता है।  फैट जो घी, तेल, मक्खन और शुगर को गुड, शहद आदि से प्राप्त किया जा सकता है। संतुलित आहार में सभी तत्व मौजूद हो और जिसे जीव द्वारा जीवन जीने के लिए ग्रहण किया जा सके उसे भोजन कहते हैं। भोजन में अनेक पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जैसे  कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज, लवण, विटामिन और जल आदि पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
उन्हांेने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग डाइट चार्ट होना आवश्यक है। पुरुषों के  लिए  कार्बाेहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त भोजन सोने से लगभग एक घंटा पहले ग्रहण करने की आदत बनांए, सुबह व्यायाम तथा टहलने की आदत, सुबह उठकर एक गिलास दूध और बादाम तथा शाम को थोड़ा सा स्नेक्स जैसे जूस, फल, ग्रीन टी, नाश्ते में अंकुरित अनाज लें। उसी तरह महिलाओं के लिए नाश्ते में प्रोटीन युक्त आहार ब्रेड या दलिया, अंकुरित अनाज का सेवन मौसमी फलों का सेवन दूध और नट्स भोजन में दो रोटी, एक कटोरी चावल, दाल, सब्जी, सलाद, दही, शाम के वक्त ग्रीन टी, जूस, फल या नट्स रात का भोजन दिन की तुलना में हल्का होना चाहिए, दो रोटी, सब्जी, सलाद एवं  एक कटोरी दाल, रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पीना आवश्यक है। हर व्यक्ति के लगभग 1200 से 1800 कैलोरी की आवश्यकता होती है। व्यक्ति के लिए दिन में तीन मुख्य भोजन जैसे नाश्ता, दोपहर का खाना, रात का खाना 300 से 350 कैलोरी होना आवश्यक है। भोजन को अच्छी प्रकार से चबाकर खाएं।
उन्होंने बताया कि विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन संतुलित होना चाहिए क्योंकि उसके पेट में पल रहा बच्चा मां से ही भोजन ग्रहण करता है। गर्भवती महिलाओं को हर दिन 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती हैैै। गर्भावस्था में तीन या चार बार भोजन करना चाहिए। इस दौरान 1 दिन में प्रोटीन की तीन से चार खुराक की आवश्यकता होती है। उसी तरह कैलोरी की आवश्यकता 1000 मिलीग्राम प्रतिदिन, फौलिक एसिड 600 से 800 माइक्रोग्राम, आयरन 27 माइक्रोग्राम प्रोटीन 70 से 100 ग्राम प्रतिदिन होती है। उन्होंने बताया कि भोजन को अच्छी प्रकार से चबाकर खाएं ,भोजन खाने के पश्चात 10 से 15 मिनट सैर करें शरीर को संतुलित रखने के लिए योग प्राणायाम एवं ध्यान करें।

 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हेल्थ और लाइफस्टाइल खबरें
निरंकारी एकता दिवस में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने किया रक्तदान राजकीय  प्राथमिक पाठशाला महालियत में चिकित्सा शिविर आयोजित अच्छे  स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है वैसे ही स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है-ओम कांत ठाकुर कराणा में 53 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जाँच आयुष  हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन टौणी देवी में डायरिया : शिवरात्रि, व्रत, भंडारे या फिर जल शक्ति विभाग का दूषित पेयजल , जांच टीम ने जुटाए फैक्ट्स 12 पंचायतों के 27 गांवों के सैंकड़ों लोग उल्टी दस्त रोग से ग्रसित आनी में  80 बूथ पर 3030 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक आयुष हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर कराणा ने  जाबो में 96 ग्रामीणों का किया हेल्थ चेक अप टौणी देवी में विद्युत विभाग ने कचरा लगाया ठिकाने
-
-
Total Visitor : 1,64,88,122
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy