Sunday, April 28, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

7 वर्षो बाद रविवार 13 अगस्त को डेढ़ माह की यात्रा पर निकले देवता शमशरी महादेव

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | August 13, 2023 08:13 PM
 
आनी,
 
आनी क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव रविवार को करीब सात साल के लम्बे अंतराल के बाद पूरे लाव लश्कर के साथ अपने देवालय से डेढ़ माह की यात्रा पर निकले। इस यात्रा में वे अपने अधिकार क्षेत्र के करीब 45 गाँवों का दौरा करेंगे और गाँव गाँव में उनके स्वागत में मेले का आयोजन होगा. जिसमें स्थानीय ग्रामीण अपने लोक संस्कृति खूब निर्वहन करेंगे। 
देवता पुरोहित बिट्टू शर्मा. व कारदार संतोष कुमार ने  बताया कि  रविवार को देवता शमशरी महादेव अपने दिव्य रथ में विभिन्न अलंकरणों से सुसज्जित होकर देव वाद्य यंत्रों की थाप के साथ. अपने कारकुनों व सेंकड़ों देवलुओं संग यात्रा के पहले पड़ाव धोगी पहुंचें. जहाँ स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने अपने ईष्ट देवता का प्राचीन परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया। धोगी गाँव में देवता के सम्मान में 15 अगस्त से मेले का आयोजन होगा। देवता शमशरी महादेव देवता 13 अगस्त से 30 सितंबर 2023 तक गांव धोगी. कराना. चनोग.कुटवा. बुच्छेर. कोहिला.लढागी.जलोड़ी.खुन्न.शगागी.बटाला तथा कमांद.सहित विभिन्न गांवो का दौरा करेंगे। मंदिर कमेटी के सचिव मस्तराम ठाकुर ने कहा कि देवता शमशरी महादेव के दौरे को सफल बनाने के  लिए कमेटियां गठित की गई हैं। इस दौरान देवता शमशरी महादेव डेढ़ महीनों तक विभिन्न गांव में देवी देवताओं से मिलन भी करेंगे। इस भव्य ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में आनी ब्लॉक के दर्जनों देवी देवता मेलों में शामिल होंगे। सात वर्षी बाद होने बाले जतराला मेले में आउटर सिराज के सेंकड़ों  लोग शामिल होंगे। इस दौरान हर गांव में विशाल नाटियों का दौर चलेगा। डेढ़ माह तक चलने बाले जतराला मेले में ग्रामीण लोगों को व्यापार का मौका भी मिलेगा। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,75,711
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy