Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तारा देवी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

-
Bureau 7018631199 | October 15, 2023 04:59 PM

शिमला,         

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज शिमला के तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मन्दिर परिसर का अवलोकन भी किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इसमें और सुधार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने तारा देवी सड़क मार्ग को चौड़ा करने और इसमें सुधार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाएं और अधोसंरचना का विकास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, महाधिवक्ता अनूप रतन, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. रितेश कपरेट, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, पूर्व विधायक हरभजन भज्जी, अधोसंरचना सलाहकार अनिल कपिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,75,148
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy