Saturday, May 04, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्याजमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजितआनी में सचेत संस्था के रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदानसेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित कांग्रेस हार से भयभीत , शीर्ष नेतृत्व सुरक्षित सीट के लिए कर रहा भागदौड़ : अनुराग ठाकुरनए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्गऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया
-
शिक्षा

राधे राधे वेट्रनेरी फार्मसिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी में नए सत्र का आगाज

-
Bureau 7018631199 | November 04, 2023 04:11 PM
 
 
आनी,
आनी के दलाश् रिवाडी स्थित राधे राधे वेटरनरी फार्मसिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी में  नये सत्र का आगाज
 बड़ी धूमधाम से  किया गया। इसमें डॉ. निशु चौहान ने बच्चों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर  विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे एकल गीत.एकल नृत्य. समूह गान व ग्रुप डांस.मेहंदी प्रतियोगिता तथा रंगोली आदि प्रतियोगिताओं  में बढ़चढ़कर भाग लिया। जिसमें एकल गीत में डॉ. कुरियन सदन से पलक व अनिकेत. एकल नृत्य में डॉ. कुरियन सदन से पलक व वासवी. समूह गान में डॉ. कुरियन सदन से पंकज व रॉकी. ग्रुप डांस में डॉ. कुरियन सदन से तान्या व पलक प्रथम रहे। जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन से गुंजन. मनीषा तथा दीक्षित प्रथम रहे। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन प्रथम रहा। तीनों सदन में से विवेकानंद सदन प्रथम रहा। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत केंद्रीय मुख्य शिक्षक  सुनंदन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि  उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को अपने कर कमलों से  इनाम  वितरित किए। कार्यक्रम में अंचल सैनी ने मंच का संचालन किया। इस समारोह में डॉ. निशु चौहान. डॉ. अंकित शर्मा. आशु. दीपू कश्यप. सुरेंद्र कुमार शर्मा. सरिता.तथा  बविता ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 
अंत में संस्थान के प्रबंधक निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि जो सदन प्रथम आएगा उन्हे वार्षिक पारितोषक समारोह में नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह के समारोह से शिक्षा को रुचिबद्ध बनाया जाएगा । उन्होंने विद्यार्थियों से आवाहन किया कि शिक्षा के साथ साथ सभी विद्यार्थी संस्थान कि 
गतिविधियों में भाग लें और एक बेहतर इंसान बनें। उन्होंने कहा कि  प्रक्रिया को आत्मसात्  करते हुए संस्थान का मुख्य उदेश्य प्रशिक्षण के साथ साथ प्रशिक्षुओं का चहुँमुखी विकास करवाना भी है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और शिक्षा खबरें
अक्षिता रही तीनों संकायों में प्रथम ,टौणी देवी  स्कूल का परीक्षा परिणाम  92.4   प्रतिशत रहा पीएम श्री आदर्श विद्यालय आनी का बोर्ड 10+2  रिजल्ट में जलवा बरकरार*  कशोली स्कूल की छात्रा तान्या डोगरा 446 अंक लेकर रही अव्वल! राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ राप्रापा चौरी की छात्रा पायल का चयन जमा दो स्कूल निरमंड में  वोकेशनल के छात्रों ने किया आईटीआई सिरकोटी का शैक्षणिक भ्रमण सरस्वती विद्या मंदिर कराणा से अंशुमन चौहान का जेएनवी में हुआ चयन हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में वार्षिक परिणाम रहा शत-प्रतिशत* टौणी देवी में परीक्षा परिणाम सुन  खिले बच्चों के चेहरे ,लड़कियों ने मारी बाजी  हिन्दी विषय में कक्षा छठवीं में "अक्षरों का महत्व" पाठ हटाना बाल विकास और मनोविज्ञान के अनुसार अनुचित; ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,90,788
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy