Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

Breaking News :हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 79.4 फीसदी रहा परिणाम, लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर रही लड़कियां

-
Bureau Himalayan update 7018631199 | May 20, 2023 12:21 PM
Picture Source Google

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 79.4 फीसदी रहा परिणाम, लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर रही लड़कियां

शिमला,

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट (HPBOSE 12th Result 2023) HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए चेक कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है। 79.4 फीसद छात्र पास हुए हैं। लड़कियां एक बार फिर से लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर रहीं।

 

इन छात्रों ने किया टॉप

साइंस संकाय में ओजस्विनी उपमन्यु ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल किए हैं। जिला ऊना के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। कॉमर्स संकाय में सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन की छात्रा वृंदा ठाकुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वृंदा ने 500 में से 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। आर्ट्स संकाय में प्रदेशभर में पहले स्थान पर चार विद्यार्थी रहे हैं। चारों ने 500 में से 487 अंक (97.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्रा तरनिजा शर्मा, रूट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग की छात्रा दिव्य ज्योति, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर शिमला की छात्रा नूपुर कैथ और सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरवा जुनेली के छात्र ज्येश प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहे हैं।

 

79.4 प्रतिशत रहा परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 13335 विद्यार्थियों कां कंपार्टमेंट आई है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

 

1 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

प्रदेश भर में 1, 03, 932 के करीब विद्यार्थियों ने बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं दी थीं। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेश में 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था।

-
-
Related Articles
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
पीएमजीएसवाई-4 के प्रदेश में होगा 1200 किलो मीटर सड़क निर्माण- विक्रमादित्य सिंह, मुख्य सचिव ने ग्लेशियर झीलों के बैथीमीटरी सर्वे पर आधारित रिपोर्ट जारी की ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक 27 फरवरी को विनय मोदी ने संभाला एससी आयोग के सदस्य सचिव का कार्यभार ट्रिपल आईटी ऊना में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक प्रोग्राम शुरू स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान टैक्सी यूनियन ऊना में लगा स्वच्छता पर जागरूकता शिविर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ सरकार कर रही सख्त कार्रवाई डॉ बिंदल का कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा हमला शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए यूनेस्को के साथ साझेदारी करेगा हिमाचल: रोहित ठाकुर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,71,34,089
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy