Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

हिमाचल में युवाओं को नौकरी और महिलाओं को 1500 रु की दी थी गारंटी, मगर कुछ नही हुआ: संबित पात्रा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | October 25, 2023 06:27 PM

 

शिमला,
 
 
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओ, प्रियंका गांधी, अलका लांबा, द्वारा युवाओं को लेकर जो सबसे बड़ी घोषणा की गई थी कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही 5 लाख युवाओं को रोजगार और ये पहली कैबिनेट बैठक में करने की घोषणा थी, कई बैठक हो गई फिर भी अबतक कुछ नहीं हुआ। प्रियंका वाड्रा जी द्वारा घोषणा की गई थी कि 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए मुआवजा देंगे, पर कुछ नहीं हुआ। बल्कि 1150 रुपए और 1350 रुपए हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जयराम ठाकुर सरकार जो महिलाओं को पेंशन दे रही थी उसे बढ़ाकर 1500 कर दिया। कांग्रेस ने कहा था कि आतिरिक 22 लाख महिलाओं को भी भुगतान किया जाएगा, मगर अब तक कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस ने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे पर कुछ नहीं हुआ, उल्टा जो मुफ्त 125 यूनिट जयराम ठाकुर की सरकार हिमाचल प्रदेश में दे रही थी उसे भी रोक दिया गया। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड शुरू करने की घोषणा भी की गई थी, मगर उसका अंजाम कुछ नहीं हुआ। 
संबित पात्रा ने कहा की प्रियंका और राहुल गांधी ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में मोबाईल क्लीनिक से हर गाँव में हम मुफ्त इलाज पहुंचाएंगे मगर अंजाम कुछ नहीं हुआ। पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदेंगे यह हिमाचल प्रदेश में काँग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, परंतु कुछ नहीं हुआ। युवाओं ने अनुरोध किया, ट्विटर पर हैशटैग चलाये मगर कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस ने वादा किया कि 2रुपए किलो गोबर खरीदा जायेगा, ये जो लोग गोवंश के खिलाफ थे दबाव में आकर बोले थे दूध खरीदेंगे गोबर खरीदेंगे उसका भी कुछ नहीं हुआ। संबित पात्रा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था 67 हजार पद अभी खाली है, उसमें 33 हजार नए पद जोड़ कर के 1 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी मगर कुछ नहीं हुआ।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
पीएमजीएसवाई-4 के प्रदेश में होगा 1200 किलो मीटर सड़क निर्माण- विक्रमादित्य सिंह, मुख्य सचिव ने ग्लेशियर झीलों के बैथीमीटरी सर्वे पर आधारित रिपोर्ट जारी की ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक 27 फरवरी को विनय मोदी ने संभाला एससी आयोग के सदस्य सचिव का कार्यभार ट्रिपल आईटी ऊना में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक प्रोग्राम शुरू स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान टैक्सी यूनियन ऊना में लगा स्वच्छता पर जागरूकता शिविर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ सरकार कर रही सख्त कार्रवाई डॉ बिंदल का कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा हमला शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए यूनेस्को के साथ साझेदारी करेगा हिमाचल: रोहित ठाकुर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,71,34,069
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy